यूपी में हेयर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 बदमाश धराए; चोरी के लाखों के बाल बरामद

उत्तर प्रदेश में बाल (Hair) चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. बुलंदशहर में पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से 1 लाख रुपये के चोरी के बाल बरामद हुए हैं. यह गिरोह मोटरसाइकिल से बाल चुराता था. असल में, घरों से फेंके गए बाल हजारों के होते हैं, यह अरबों का कारोबार है.

खुर्जा में बाल चोर गिरोह का पर्दाफाश

बुलंदशहर के खुर्जा पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अवैध तरीके से मानव के बालों को चोरी करता था. फिर चुराए हुए बालों को महंगे दामों में बेचा करते थे. खुर्जा नगर पुलिस ने कन्दरगढी रेलवे पुल के पास से 5 शातिर बाल चोरों को गिरफ्तार किया, उनके पास से ₹1 लाख कीमत के चोरी किए बाल और अवैध चाकू बरामद किए.

दरअसल, 23 फरवरी को को थाना सुर्जा नगर के शाहपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर रखे बाल चोरी हो गए थे. इस मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी. वरिष्ट पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की एक टीम को इसके पीछे लगाया था. दरअसल, घरों से फेंके गए बालों का कारोबार अरबों में होता है.

गिरफ्तार चोरों में एक नोएडा, कन्नौज का

गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान मोहित उ्फ कजरा, अर्जन उर्फ शाका, और टिकू के रुप में हुई है, ये तीनों शाहपुर कला थाना खुर्जा के रहने वाले हैं. वहीं, दो अन्य आरोपी संजय शर्मा निवासी ग्राम लोधोना, गौतमबुद्धनगर और बिट्टू उर्फ आलोक, अतराजपुर थाना छिलरामऊ, कन्नौज का रहने वाला बताया जा रहा है.

इनके पास से 4.720 किलो बाल और अवैध चाकू बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पूर्व से जानकारी थी कि बाल (हेवर) महंगे दामों में बिकते हैं. इसी लालच में उन्होंने मोटरसाइकिल पर रखे बाल चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए थे.

होली में कई गुना तक बढ़ जाती है कीमत

दरअसल, घरों से फेंके गए बाल, लेडिज पार्लरों में कटे हेयर की कीमत हजारों में होते हैं. भारत विश्व के मानव बाल व्यापार का प्रमुख निर्यातक है, जो अरबों का कारोबार है. होली जैसे त्योहारों में बालों की कीमत कई गुना तक बढ़ जाती है. इसका इस्तेमाल से रंगीग विंग बनाने जैसे चीजों में होती है, इसमें सैलून में कटे और कंघी से झड़े बालों का यूज होता है.

गिरफ्तार आरोपियों में एक पर दर्जनों केस

इस गिरोह को पकड़ने वालों टीम में खुर्बा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, एसआई राजीव चौहान और जितेन्द्र सिंह शामिल थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहित उर्फ कजरा का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ थाना खुर्जा में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 3013(2), 317(2) समेत दर्जनों मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है.