फेसबुक-इंस्टा पर हथियार की डील, सप्लाई के वक्त पहुंची पुलिस; मुठभेड़ में सरगना समेत दो दबोचे
मुजफ्फरनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार तस्करी करने वाले सरगना को पकड़ा है. यह गैंग फेसबुक-इंस्टाग्राम के जरिए डील करता और 20-30 साल के युवाओं को हथियार बेचता था. पुलिस ने गैंग के सरगना समेत उसके साथी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है.
मुजफ्फरनगर पुलिस की फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के साथ मुठभेड़ हो गई. पुलिस की कार्रवाई में गैंग के सरगना और उसके साथ घायल होकर गिरफ्तार हो गया. इस तस्करी गैंग का सरगना रक्षित त्यागी है, जो पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश रहे विक्की त्यागी का बेटा है. विक्की का कुछ साल पहले हत्या हो गई थी.
सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर रात संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान रक्षित त्यागी ओर ऋतिक त्यागी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से चार पिस्टल, दो तमंचे और एक कार भी बरामद की है. रक्षित त्यागी ने 20 से 30 साल के युवाओं का एक गैंग बना रखा है, जो सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी करने का काम करता है.
पत्नी आपराधिक मामलो में इस समय जेल में बंद
गैंग का सरगना रक्षित त्यागी उन युवाओं को हथियार सप्लाई करता है जो वर्चस्व की लड़ाई लड़कर फेमस होना चाहते हैं. रक्षित त्यागी उम्र में ही आपराध के दूनिया में कदम रखा, इसपर फिलहाल दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. उसकी पत्नी मीनू त्यागी आपराधिक मामलो में इस समय जेल में बंद है. पिता विक्की त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पिछले कई वर्षों में जिले में जो पिस्टल रिकवरी हुई है. उनमें डायरेक्टली इनडायरेक्टली इसका नाम आया था. कल रात्रि में जो मुठभेड़ हुई है. उसके दौरान उसकी पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करते हुए पकड़ा है. इस पर मौके से चार पिस्तौल और दो तमंचे जिंदा कारतूस इसके कब्जे से बरामद किए गए हैं.
मुजफ्फरनगर, मेरठ और देहरादून में 15 मुकदमे
पूछताछ में इन्होंने बताया कि आसपास के जनपदों में जो लोग गैंग बनाकर वर्चस्व्स की लड़ाई लड़ते हैं. उनको यह पिस्टल फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए सप्लाई करते हैं. व्हाट्सएप पर भी यह लोग अपने कांटेक्ट बनाते हैं. कुल मिलाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह अपने पिस्टल सप्लाई करते हैं. इन्होंने अपना सोर्स इंदौर से होना बताया है.
गैंग का सरगना रक्षित त्यागी पर लगभग 15 मुकदमे हैं. जिनमें से 12 मुकदमे मुजफ्फरनगर के हैं. इसके अतिरिक्त मेरठ और देहरादून में भी पंजीकृत हैं. पुलिस इसके गैंग के अन्य एक्टिव सदस्य की तलाश में जुट है. सबको सूचीबद्ध किया जा रहा है. और जो इनके द्वारा अर्जित संपत्ति है. उनकी भी जानकारी करते हुए गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.
