हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

चुनाव

UP में BJP अपनाएगी ‘गुजरात मॉडल’? 40-50% मौजूदा MLA के टिकट पर संकट

बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे में बड़ा बदलाव कर रही है. 'गुजरात मॉडल' की तर्ज पर 'जीतने की क्षमता' को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे 40-50% मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं. आंतरिक सर्वे और जमीनी फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगाय

UP में बराबरी का मुकाबला मान रही BJP! 100+ सीटों पर एंटी-इनकंबेंसी

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं. संगठन बैठकों से फीडबैक है कि चुनाव धर्म से जाति की ओर बढ़ रहा है. कार्यकर्ताओं की नाराजगी, विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी, युवा-बेरोजगारी और सोशल मीडिया पर विपक्ष की बढ़त BJP की टेंशन बढ़ा रही है.

कौन हैं अशोक सिद्धार्थ? जिन्हें मायावती ने संन्यास लेने की सलाह दी

डॉक्टर से शुरू हुआ अशोक सिद्धार्थ का सफर विधान परिषद और राज्यसभा तक पहुंचा. कभी मायावती के बेहद करीबी नेताओं में गिने गए. फिर आकाश आनंद के ससुर बने और बीएसपी की अंदरूनी राजनीति में उनका नाम और ज्यादा चर्चा में आया. पार्टी से निकाले गए, फिर माफी और वापसी भी हुई, लेकिन अब मायावती ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह अलग होते हैं, तभी आकाश आनंद को दोबारा बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार हो सकता है.

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व IAS राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है. बुधवार को पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद राकेश वर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज अधिकारी काम करने के बजाय रील बनाने में लगे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता और अभिनेत्री जारा खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली.

बीजेपी की सियासी किलेबंदी तेज! नितिन नवीन और बीएल संतोष संभालेंगे कमान

भाजपा ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष मेरठ-लखनऊ का दौरा कर रणनीति बना रहे हैं. पश्चिमी यूपी, अवध और कानपुर क्षेत्रों पर खास फोकस है. इसका उद्देश्य हारी सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करना है.

‘सोच नई तो यूनिफॉर्म भी नई’, अखिलेश ने बताया NEO INDIA का नया विजन

अखिलेश यादव ने 'NEO INDIA' का विजन पेश किया है, जिसका लक्ष्य युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की सोच नई है तो यूनिफॉर्म भी नई होनी चाहिए. यूनिफॉर्म एक विशेष पहचान भी देती है, जिसके साथ अनुशासन और कर्तव्य का संकल्प जुड़ा होता है.

नीले गमछे से लेकर नीले ड्रेस तक… सपा का रंग बदल रहा है…. वजह क्या है?

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने युवा और दलित वोटरों को साधने की रणनीति तेज कर दी है. अखिलेश यादव ने समाजवादी छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस की नई यूनिफॉर्म का ऐलान किया है. साथ ही दो सप्ताह का छात्र जागरूकता अभियान चलाकर कॉलेज, विश्वविद्यालय और हॉस्टल में छात्रों से संवाद किया जाएगा. सपा के इस कदम को दलित युवाओं तक पहुंच बढ़ाने और PDA की राजनीति को नई पीढ़ी की भाषा देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

'टिकट के चक्कर में न पड़ें...', बीजेपी का अवध में सभी 82 सीटों पर फोकस

भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पदाधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि टिकट की चिंता छोड़ संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें. पार्टी ने अवध में पदाधिकारियों को सभी 82 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है.

BJP का ग्राउंड मिशन शुरू! तावड़े बोले- लखनऊ छोड़िए, क्षेत्र में रहिए

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें और संगठन की जमीनी हकीकत की ईमानदार रिपोर्ट दें. 2027 में पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है.

चौधरी परिवार की चौथी पीढ़ी की झलक! सियासी मंच पर जयंत की बेटी साहिरा

पश्चिमी यूपी की सियासत में चौधरी परिवार की चौथी पीढ़ी की झलक रामपुर मनिहारान की स्वाभिमान रैली में दिखाई दी. RLD अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की बेटी साहिरा चौधरी परिवार के साथ रैली के मंच पर नजर आईं. उनकी मौजूदगी के बाद चर्चा शुरू हुई कि क्या चौधरी परिवार की अगली पीढ़ी सार्वजनिक जीवन में कदम बढ़ा रही है. हालांकि, साहिरा के राजनीति में आने या RLD में जिम्मेदारी मिलने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है.