गोरखपुर में बनेगा हिरासत गलियारा! अखिलेश यादव का CM योगी पर सीधा हमला, कह दी बड़ी बात

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में बन रहे गलियारे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ज़मीन अधिग्रहण में भारी अनियमितताएं हुई हैं और स्थानीय लोगों को ठगा जा रहा है. कहा कि अगर गोरखपुर के लोगों ने सच्चाई उजागर की तो गोरखपुर में हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा.

प्रेस कांफ्रेंस करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव Image Credit:

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बिना नाम लिए बड़ा हमला बोला है. कहा कि गोरखपुर वालों ने अगर यहां के राज खोल दिए तो वहां विरासत गलियारा नहीं, हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में जमीन मकान का मुआवजा तक सही से नहीं मिल रहा. सरकार पुलिस को आगे कर जबरन जमीनों पर कब्जा कर रही है और लोगों से जबरन सहमति पत्र और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं.

सपा सुप्रीमो ने कहा कि गोरखपुर की जनता के सामने धोखा हो रहा है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज सपा कार्यालय में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे और विधान परिषद के सपा के नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव के साथ गोरखपुर में हुई धक्कामुक्की व नारेबाजी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, लेकिन ऐसे हालात बन गए हैं कि वो कुछ कह भी नहीं सकते.

गोरखपुर में गोरखधंधा का आरोप

पूर्व सीएम अखिलेश यादव यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि ये लोग अयोध्या में हारे, बनारस में हारते-हारते बचे. लेकिन अब अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर का है. उन्होंने कहा कि केवल गोरखपुर में ही इनका गोरखधंधा नहीं चल रहा, बल्कि लखनऊ में भी देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब उनकी अपनी जमीन का मामला था तो उन्होंने अधिकतम मूल्य पर मुआवजा उठाया गया. कहा कि कॉरिडोर के नाम पर इस समय उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी लूट मची है. इसमें कुछ गिने चुने लोग मलाई काट रहे हैं, लेकिन स्थानीय जनता खाली हाथ रह जाती है.

अपनी नाक के नीचे ही नहीं दिख रहा भ्रष्टाचार

इन्होंने जमीनों को कब्जाने का पूरा कारोबार शुरू कर रखा है. उन्होंने कहा कि अब तो सब लोग जान चुके हैं कि भाजपा वाले किसी के सगे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग देश भर में भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं, उन्हें अपनी नाक के नीचे हो रहा यह गोरखधंधा नजर नहीं आ रहा. ऐसा इसलिए है कि वो लोग खुद इसमें शामिल हैं. उन्होंने सीधे सीएम योगी का नाम लेते हुए कहा कि इन्होंने अपने गृह जनपद जाने का एक रिकार्ड बनाया है. इतना कोई भी मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद नहीं गया होगा.

लाल बिहारी यादव से ये कैसा सूलक?

प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव के एक तरफ माता प्रसाद पांडे बैठे थे. वहीं दूसरी ओर लाल बिहारी यादव थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने ही वाली थी.उससे पहले एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव को एक तस्वीर भेंट करने के लिए मंच पर आया. उस समय अखिलेश यादव फोटो खिंचाने के लिए खड़े हुए. उनके साथ लाल बिहारी यादव भी खड़े होने लगे. ऐसे में अखिलेश यादव ने उनके कंधे पर हाथ रखकर दबा दिया और वह बैठ गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसके तरह तरह के मायने निकाले जा रहे हैं.

Follow Us

Latest Stories