TV9 उत्तराखंड समाचार
बालकृष्ण की हत्या की साजिश! बाबा रामदेव अब किसके ऊपर साध रहे निशाना?
आचार्य बालकृष्ण के बरी होने पर बाबा रामदेव ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जेल में आचार्य बालकृष्ण की हत्या की साजिश रची गई थी और 15 साल तक उन्हें मानसिक यातना दी गई. यह सब पतंजलि को खत्म करने के लिए किया गया. कोर्ट के फैसले से यह साजिश विफल हो गई.
ऐसे भी आती है मौत! चलती कार पर गिरा बोल्डर,एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम
उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घाट पनार की पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर सड़क से गुजर रही कार पर गिरा. इस भयानक हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो लोग नदी में गिरे, जिन्हें सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया. घायलों का इलाज जारी है.
पहले शुद्धिकरण, अब बुद्धि-शुद्धि… राहुल गांधी के लिए BJP की अनूठी पूजा
उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मैदान के 'शुद्धिकरण' पर विवाद गहरा गया है. अब भाजपा ने देहरादून में राहुल गांधी के लिए 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ' कर इस मामले को और हवा दे दी है. भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी जाति के आधार पर समाज को बांट रहे हैं. इस अनूठे यज्ञ से राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.
अल्मोड़ा में लैंडस्लाइड, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से दर्दनाक हादसा हुआ है. सोमेश्वर तहसील के बड्युड़ा गांव में पहाड़ का मलबा घर पर गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें मां, बेटी और बेटा शामिल हैं. SDRF और पुलिस ने मलबे से शव निकाले हैं. क्षेत्र में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ रहा है.
देहरादून में स्वाइनफ्लू के 105 मामले, 24 घंटे में मिले 24 मरीज; हड़कंप
देहरादून में स्वाइन फ्लू का प्रकोप गंभीर हो गया है, एक ही दिन में 24 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ यहां कुल मरीजों की संख्या 105 के पार हो गई है. इस बीमारी से अब तक दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हो चुकी है. हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी किया है, और लोगों से लापरवाही न बरतने, मास्क पहनने तथा बचाव के उपायों का पालन करने की अपील की है.
मसूरी में आफत की बारिश, दरका पहाड़; देहरादून रोड पर लैंडस्लाइड से जाम
उत्तराखंड में भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर 'दरका पहाड़' के पास भीषण भूस्खलन हुआ है. इससे सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप हो गया, हजारों वाहन जाम में फंसे हैं. PWD और फायर सर्विस टीमें मार्ग खोलने में जुटी हैं. पर्यटकों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, स्थायी समाधान की मांग की जा रही है.
राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में दी तहरीर
राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज FIR पर कांग्रेस ने उत्तराखंड में व्यापक प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पार्टी रामलीला मैदान के कथित 'शुद्धिकरण' पर FIR की मांग कर रही है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान का शुद्धिकरण कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ा. यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर रेप; देवभूमि में हड़कंप
उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्नैपचैट पर दोस्ती के बहाने एक नाबालिग छात्रा को होटल बुलाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया. यहां एक 8वीं की छात्रा को बेहोश कर हैवानियत को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, साथ ही होटल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
उत्तराखंड में आ सकती है नेपाल जैसी तबाही! इन 5 झीलों को लेकर हाई अलर्ट
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड की पांच अति संवेदनशील ग्लेशियर झीलों को लेकर हाई अलर्ट हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ही उत्तराखंड सरकार इन झीलों की निगरानी कर रही है, जिनमें से चार पिथौरागढ़ और एक चमोली में है. विशेषज्ञों को भूस्खलन या हिमस्खलन से इनके फटने का डर है, जिससे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बड़ी जल प्रलय आ सकती है.
दोस्त की चिता से लौटकर ली बहनों की जान, क्यों हैवान बना भाई? ये है वजह
रुड़की में एक भाई ने अपनी सगी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी बहनों के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया. यह डबल मर्डर रक्षाबंधन से ठीक पहले हुआ, और आरोपी ने तीन दिन रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
More Videos