आगरा सिटी में जमीन खरीदने का शानदार मौका, अटलपुरम टाउनशिप के 215 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू
अटल पुरम टाउनशिप फेज-३ में सेक्टर-8 के कुल 215 भूखंड उपलब्ध हैं. इसमें एमआईजी-1 के 54, एमआईजी-2 के 5, एमआईजी-3 के 65, एचआईजी के 79 और सुपर एचआईजी के 12 भूखंड शामिल हैं. आगरा विकास प्राधिकरण ने अब इन भूखंडों के आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
आगरा शहर में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी आई है. ग्वालियर रोड पर विकसित हो रही ‘अटलपुरम टाउनशिप’ के फेज-3 सेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है. पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 16 मार्च है. इसके लिए आगरा डेवलेपमेंट अथॉरिटी के कार्यालय आने की आवश्यकता है. आप एडीए के पोर्टल पर ही फेज-3 में उपलब्ध भूखंडों के लिए पंजीकरण करा सकती है.
215 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत
अटल पुरम टाउनशिप फेज-३ में सेक्टर-8 के कुल 215 भूखंड उपलब्ध हैं. इसमें एमआईजी-1 के 54, एमआईजी-2 के 5, एमआईजी-3 के 65, एचआईजी के 79 और सुपर एचआईजी के 12 भूखंड शामिल हैं. आगरा के मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक इसे एक ‘मॉडल टाउनशिप’ के रूप में विकसित किया गया है.
रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें विजिट
अगर आप भी आगरा शहर में जमीन लेने और घर बनाने का सपना देख रहे तो 16 मार्च से पहले आगरा विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.adaagra.org.in या जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए एडीए कार्यालय जयपुर हाउस स्थित जन सहायता केंद्र से भी संपर्क किया जा सकता है .
अगस्त 2025 में लॉन्च हुआ था प्रोजेक्ट
आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) लगभग 138 हेक्टेयर में अटल पुरम टाउनशिप विकसित कर रहा है.अगस्त 2025 में सीएम योगी ने इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था. इस टाउनशिप में 3 चरणों में कुल 11 सेक्टर बनाए जाने हैं. पहले दो चरणों के भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है.
‘अटलपुरम टाउनशिप’ में होंगी आधुनिक सुविधाएं
टाउनशिप में डरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट, विद्युत लाइन, एवं स्काडा आधारित विशिष्ट सेवाएं आदि की सुविधाएं रहेंगी. इस टाउनशिप को आधूनिक तरीके से विकिसत किए जाएंगे. साथ ही इसके अदंर पर्यावरण के दृष्टिकोण से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की भी सुविधा दी जाएगी.