पिस्टल छीनी और पुलिस पर करने लगा फायरिंग, आगरा एनकाउंटर में बदमाश अरबाज मारा गया

राज चौहान हत्याकांड में उपयुक्त किए गए तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाते वक्त बदमाश अरबाज ने उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई.

आगरा में एनकाउंटर Image Credit:

आगरा में बदमाश अरबाज खान उर्फ मंसूरी आज तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. वह राजू चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी था. इस एनकाउंटर में दो पुलिस वालों के घायल होने की खबर है. फिलहाल, उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस वाले की पिस्टल छीन कर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक अरबाज खान उर्फ मंसूरी निवासी खंदौली, आगरा को घटना में प्रयोग किए गए गए तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाया गया था. इस दौरान उसने टेड़ी बगिया क्षेत्र में उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई. आरोपी अरबाज के सीने और दाएं पैर में गोली लगी थी.

एनकाउंटर में दो पुलिस वाले घायल

एनकाउंट में पुलिस की तरफ से आरक्षी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक ऋषि हो गए. दोनों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ट्रांस यमुना व निरीक्षक भानु प्रताप थाना प्रभारी कोतवाली के बुलट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है.

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था अरबाज

पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद आरोपी अरबाज को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि राज चौहान हत्या कांड मामले में वह वांछित अपराधी था.

क्या था पूरा मामला?

23 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में राज चौहान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना का आरोप अरबाज पर लगा था. घटना के बाद वह फरार हो गया था. थाना ट्रांस यमुना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.