दुल्हन ने रखी घूंघट उठाने की ऐसी शर्त, सुहागरात में दूल्हे के टूट गए सारे अरमान; थाने पहुंचा केस

आगरा में एक दुल्हन ने सुहागरात में घूंघट उठाने के लिए दूल्हे से 90 लाख रुपये की मांग की. दूल्हे ने इनकार किया तो वह गहने लेकर मायके चली गई. इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के घर पहुंच कर हमला किया और उन्हें अंदर बंद कर दिया. आरोप है कि पीएनजी पाइप तोड़कर आग लगाने की भी कोशिश की. समय रहते सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवार को बचाया और मामला दर्ज किया है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश की ताज सिटी आगरा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक बड़े अरमान के साथ शादी कर दुल्हन को घर लाया. सुहागरात में वह दुल्हन का घूंघट हटाने ही जा रहा था कि दुल्हन ने रोक दिया. फिर उसने ऐसी शर्त रख दी कि दूल्हे के पांवों तले जमीन ही खिसक गई. जैसे तैसे रात कटी, सुबह दूल्हे ने कोशिश किया कि बातचीत कर मामले का समाधान निकाला जाए, लेकिन उससे पहले दुल्हन ने गहने-नगदी समेत अन्य सामान बांधा और मायके चली गई.

यही नहीं, थोड़ी देर बाद दुल्हन के मायके वाले आ धमके और घर के सभी लोगों को अंदर धकेल कर बाहर से ताला जड़ दिया. आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने पीएनजी की पाइप लाइन तोड़ कर घर में आग लगाने की भी कोशिश की. गनीमत रही कि पीड़ित परिवार ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला है. मामला आगरा में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है.

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक की हाल ही में शादी हुई थी. शादी के बाद दुल्हन आई तो परंपरा के मुताबिक दूल्हे ने सुहाग की सेज सजवाई और बड़े अरमान के साथ दुल्हन से मिलने के लिए पहुंचा. वह दुल्हन से बात शुरू ही किया था कि दुल्हन ने उसे रोक दिया. उसने साफ शब्दों में कह दिया कि घूंघट तो तभी हटेगा, जब वह 90 लाख रुपये नगद उसके हाथ पर रखेगा. इस अप्रत्याशित मांग सुनकर दूल्हा पहले तो सन्न रह गया, लेकिन थोड़ी देर में उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की.

फिर हुआ बड़ा बवाल

दूल्हे ने इतनी रकम दे पाने में असमर्थता जताई तो अगली सुबह दुल्हन पैर पटकते हुए गहने-जेवर लेकर निकली और मायके पहुंच गई. पीड़ित परिवार के मुताबिक इसके बाद दुल्हन के घर वाले हथियारों से लैस होकर आए और पूरे परिवार को घर में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया. यही नहीं, पीएनजी की लाइन तोड़ कर पूरे परिवार को जलाकर मारने की कोशिश की. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर पीड़ित परिवार को बाहर निकाला है.

Follow Us