क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, ICU में भर्ती; T20 वर्ल्ड कप छोड़ लौटना पड़ा घर

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. उनके पिता को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में ICU में भर्ती कराना पड़ा है. पिता की गंभीर हालत को लेकर रिंकू सिंह जारी T20 विश्व कप छोड़ घर लौट आए हैं. क्रिकेट जगत भी उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

भारतीय क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. उनके पिता खाचेन्द्र सिंह ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ICU में भर्ती हैं. उन्होंने आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम उनकी निगरानी कर रही है. रिंकू सिंह को T20 विश्व कप छोड़कर घर लौटना पड़ा है.

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खाचेन्द्र सिंह को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता को 4th स्टेज का लिवर कैंसर है. पिता की तबीयत की खबर सुनते ही क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने पैतृक गांव अलीगढ़ पहुंचे. इसके बाद वह अपने घर से ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल पहुंचे हैं.

विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम कर रही निगरानी

फिलहाल अस्पताल में क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ अन्य परिजन भी मौजूद हैं. रिंकू सिंह के पिता से किसी अन्य को मिलने नहीं दिया जा रहा है क्योंकि वह आईसीयू में भर्ती हैं. अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि रिंकू सिंह के पिता खाचेन्द्र सिंह को सामान्य मरीज की तरह भर्ती किया गया है और विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

फिलहाल, हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन बीमारी की गंभीरता को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जारी है. आपको बता दे रिंकू सिंह भारतीय टी-20 टीम के लिए अहम खिलाड़ी माने जाते हैं. क्रिकेटर के आनन-फानन में विश्व कप छोड़ लौटना भी भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. भारतीय टीम प्रबंधन भी इस अचानक बदलाव से चिंतित है.

भरतीय टीम के लिए झटका, 26 फरवरी को बड़ा मैच

दरअसल, 26 फरवरी को भारत का जिंबॉब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला होना है. ऐसे में फिनीसर रिंकू सिंह का न होना भरतीय टीम के लिए बड़ा झटका मानना है. भारतीय टीम प्रबंधन भी इससे चिंतित है. हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में उनका परिवार के साथ रहना भी प्राथमिकता है. क्रिकेट जगत उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है.

रिंकू सिंह 23 फरवरी को टीम इंडिया को साथ सुपर-8 के दूसरे मुकाबले के लिए चैन्नई गए थे. 26 फरवरी को यहां भारत का मुकाबला जिंबॉब्वे से है, लेकिन लेफ्ट-हैंडर बल्लेबाज को अपने पिता की हालत देखते हुए आनन-फानन में घर लौटने पर मजबूर होना पड़ा. फिलहाल सबकी नज़रें अस्पताल से आने वाले अगले स्वास्थ्य अपडेट पर टिकी हुई है.