आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर… फलाहारी महाराज ने बताया गौहत्यारा, घोषित किया 21 लाख का इनाम

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में फलाहारी महाराज ने आशुतोष ब्रह्मचारी को 'गौहत्यारा' बताया है. उन्होंने आशुतोष की नाक काटने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. फलाहारी महाराज का कहना है कि यह हिंदू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम करने की साजिश है, और ऐसे अपराधी हिंदू नहीं हो सकते, जिनके खिलाफ गौहत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.

आशुतोष ब्रह्मचारी पर इनाम

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज खुलकर आ गए हैं. उन्होंने शंकराचार्य को करोड़ों हिंदुओं द्वारा पूज्य बताया. वहीं उनके खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को गौहत्यारा बताया. उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी का सुपर्णनखा जैसा हाल करने की बात कही.  इसी के साथ फलाहारी महाराज ने आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने वाले सनातनी को 21 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की.

फलहारी महाराज ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बदनाम करने के बहाने हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाने की साजिश हो रही है. उन्होंने इस साजिश में कई बड़े बड़े लोग शामिल हैं. उन्होंने प्रयागराज की कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को गौहत्यारा और हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया. कहा कि यह व्यक्ति हिंदू हो ही नहीं सकता.

125 करोड़ हिंदुओं के पूज्यनीय शंकराचार्य

फलाहारी महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा में शंकराचार्य की बड़ी महिमा है. शंकराचार्य 125 करोड़ से अधिक हिंदुओं के पूज्यनीय और डंडी सन्यासी हैं. उन्हें बदनाम कर आशुतोष ब्रह्मचारी जैसे लोग सीधे तौर पर सनातन धर्म को सनातन परंपरा को और सनातन की मान्यताओं को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि किसी अपराधी के इस कुत्सित प्रयास से शंकराचार्य को कोई दिक्कत नहीं होगी.

हिंदू नहीं हो सकते आशुतोष ब्रह्मचारी

फलाहारी महाराज ने कहा कि वह आशुतोष को हिंदू नहीं मानते. कोई गौहत्यारा खुद को हिंदू कैसे कह सकता है. यदि वो कहे भी तो कोई उसे हिंदू कैसे मान सकता है. उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ गौ हत्या अधिनियम के अलावा हत्या और रेप की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. ऐसे व्यक्ति द्वारा शंकराचार्य महाराज पर घिनौना आरोप लगाने से सनातनी हिंदू अपमानित हो रहे हैं.