नए आशिक से प्यार में बाधा बना पुराना प्रेमी, पति संग मिलकर ले ली जान; हैरान कर देगी वारदात

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पुराने प्रेमी अमित की हत्या अपने पति संजू और नए प्रेमी लोकेश के साथ मिलकर की. प्रेम त्रिकोण में बाधा बनने पर यह खौफनाक साजिश रची गई. हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने अपने पति के साथ मिलकर किया है. इस वारदात में महिला का नया प्रेमी भी शामिल रहा है. वारदात के बाद तीनों ने युवक का शव उठाकर नहर में ठिकाने लगा दिया मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र की है. युवक का शव मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला, उसके प्रेमी और पति को अरेस्ट कर लिया है. जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक वारदात दो मई का है. उस दिन माछुआ नहर में पुल के पास शव मिला था. शव पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि इन्हीं चोटों की वजह से युवक की मौत हुई है. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव की पहचान खैर क्षेत्र के सहरोई गांव में रहने वाले अमित के रूप में कराई. वह जवां क्षेत्र के रामपुर गांव में रहकर मजदूरी करता था. पुलिस ने अमित की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसके इसी गांव में रहने वाली कल्पना पत्नी संजू से प्रेम संबंध थे.

मन भर गया तो कराया मर्डर

पुलिस के मुताबिक अमित और कल्पना के बीच पांच साल से अवैध संबंध थे. कुछ दिन पहले बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में महाराजपुर गांव का रहने वाल लोकेश कल्पना के संपर्क में आ गया. दोनों में नजदीकियां बढ़ीं तो कल्पना ने लोकेश की दोस्ती अपने पति संजू से भी करा दी. इससे लोकेश का कल्पना के घर में भी आना जाना शुरू हो गया. इसकी खबर अमित को लगी तो उसने विरोध किया. ऐसे में कल्पना ने अमित से छुटकारा पाने के लिए साजिश रच डाला और फिर अपने घर में बुलाकर हत्या कर दी.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अमित को कल्पना के दूसरे प्रेमी की जानकारी हुई तो उसने 30 अप्रैल को फोन किया और कहा कि वह रात में आएगा. इसके बाद कल्पना ने लोकेशन और अपने पति को संजू को इसकी जानकारी दे दी. फिर रात में जैसे ही अमित कल्पना के घर में दाखिल हुआ, पहले से तैयार बैठे लोकेश और संजू ने उसके ऊपर हमला कर दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपियों ने शव को उसी समय कासिमपुर नहर में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने पहले ही कल्पना और लोकेश को अरेस्ट कर लिया था. वहीं अब पुलिस ने कल्पना के पति को अरेस्ट कर जेल भेजा है.

Follow Us