10 महीने पहले दामाद संग भागी थी सास सपना, अब बहनोई संग हुई फुर्र, 2 लाख कैश-जेवरात भी ले जाने का लगा आरोप
38 वर्षीय सरिता 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर 18 साल छोटे दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी. अब खबर है कि सरिता ने राहुल को भी छोड़ दिया और बहनोई संग फुर्र हो गई है.
10 महीने पहले अलीगढ़ की एक खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. यहां सपना देवी नाम की एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी. अब इस मामले में एक और हैरान करने वाला मोड़ आया है. सास सपना ने अब दामाद को छोड़ बहनोई के साथ फुर्र हो गई है. रिश्तों की मर्यादा लांघने और भरोसे को तोड़ने वाला ये प्रेम त्रिकोण इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
38 वर्षीय सरिता 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर 18 साल छोटे दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी. अब खबर है कि सरिता ने राहुल को भी छोड़ दिया और बहनोई संग रफूचक्कर हो गई है .राहुल का आरोप है कि सरिता अपने साथ 2 लाख रुपये कैश और जेवरात लेकर गई है. राहुल और सरिता अलीगढ़ से भागकर बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे. 6 फरवरी को राहुल काम पर गया और पीछे से “मैडम” फिर से फरार हो गईं.
दामाद और सास की क्या थी प्रेम कहानी?
कहानी की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुई. राहुल की शादी मनोहरपुर की एक लड़की से तय हुई थी. सगाई के बाद राहुल की बातचीत अपनी होने वाली सास सपना देवी से होने लगी. धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई. शादी से महज 12 दिन पहले सास सपना देवी अपने होने वाले दामाद (राहुल) के साथ फरार हो गई.
पुलिस के सामने प्रेम का इजहार
जब यह मामला थाने पहुचा, तो दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. मडराक थाने में सपना देवी ने अपने पति और परिवार को छोड़कर राहुल के साथ रहने का फैसला किया. इसके बाद दोनों बिहार चले गए, जहाँ राहुल फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था.
अब ‘बहनोई’ के साथ सपना हुई फरार
कहानी में नया मोड़ तब आया जब 6 फरवरी को सपना देवी ने राहुल को भी छोड़ दिया. राहुल का आरोप है कि सपना देवी अब अपने बहनोई (जीजा) के साथ चली गई है. केवल इतना ही नहीं, राहुल ने दावा किया है कि वह अपने साथ 2 लाख रुपये नगद, कीमती गहने लेकर रफूचक्कर हो गई है.
पुलिस ने मामले में दखल देने से किया इनकार
पीड़ित राहुल ने दादों थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने इस मामले में दखल देने से फिलहाल मना कर दिया है. पुलिस का तर्क है कि घटना बिहार की है, इसलिए मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. पुलिस का कहना है इस मामले में बिहार पुलिस ही कार्रवाई कर सकती है.
