कई घर बर्बाद करेगी वो… पहले ‘जान’ थी सास, अब लेना चाहती है दामाद की जान? SSP ऑफिस में शख्स की गुहार
अलीगढ़ के सास-दामाद कांड में नया मोड़ आ गया है. दामाद राहुल ने अपनी सास सपना देवी पर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. राहुल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई कि यदि सपना देवी को नहीं रोका गया तो वह कई घरों को बर्बाद कर देगी. 10 महीने पहले ये दोनों एक साथ फरार हुए थे, लेकिन अब रिश्ते में कड़वाहट आ गई है.
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के सास दामाद कांड में नया मोड़ आ गया है. एसएसपी ऑफिस पहुंचे दामाद राहुल ने अपनी सास अपना देवी पर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और वशीकरण का आरोप लगाया. कहा कि उसने उसकी कमर और पैर पर काला धागा और ताबीज बांधा था. जिसकी वजह से उसका शरीर काम नहीं कर रहा. अलीगढ़ SSP ऑफिस में राहुल ने सपना को रोक लेने की गुहार लगाई. कहा कि यदि समय रहते नहीं रोका गया तो वह कई घर और बर्बाद करेगी.
पुलिस को दिए शिकायत में राहुल ने सपना पर अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया. कहा कि आरोपियों ने उसे एक बार जहर देकर मारने की कोशिश की भी की है. पुलिस ने राहुल की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं. यह जानकारी एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने दी. उन्होंने 10 महीने पहले राहुल की शादी तय हुई थी. शादी की तारीख से 10 दिन पहले वह अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया था.
पति भी ले आया दूसरी बीवी
कुछ दिन दोनों साथ रहे, लेकिन अब इनके रिश्ते में खटास आ गई है. दरअसल, सास के पूर्व पति जितेंद ने बीते 28 जनवरी को ही रिंकी देवी नामक महिला से दूसरी शादी कर ली. रिंकी देवी अपने साथ छह साल की बेटी के साथ जितेंद्र के घर आई है और उसके साथ रह रही है. बताया जा रहा है कि अभी तक जितेंद्र और उसकी पूर्व पत्नी सपना देवी के बीच तलाक नहीं हुआ है. इसी बीच 6 फरवरी को सास अपना देवी भी राहुल को धोखा देकर अपने जीजा देवेंद्र के साथ भाग गई थी. इस संबंध में राहुल ने सास के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था.
ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में रहने वाले जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी 10 महीने पहले तय की थी. वह अपने होने वाले दामाद राहुल निवासी मछरिया को अपनी बेटी दिखाने के लिए पत्नी सपना देवी के साथ गए थे. इसी दौरान राहुल और सपना देवी में प्यार हो गया. इसके बाद सपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी. दस दिन तक फरार रहने के बाद दोनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था और फिर तब से दोनों साथ रह रहे थे.
