तलाकशुदा GF का पहले घोंटा गला, फिर पंखे से लटकाया; आशिक ने दी बेवफाई की खौफनाक सजा

अमरोहा में एक सनकी आशिक नुरुद्दीन ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका शमा परवीन की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की, तभी मृतका की बेटी ने देख लिया और शोर मचाने लगी. इसके बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बेवफाई के शक में हत्या कबूल लिया है. यह वारदात जोया थाना क्षेत्र की है.

तलाकशुदा गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. शनिवार की देर रात यहां एक सनकी आशिक ने अपनी तलाकशुदा गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया. इसी दौरान महिला की बेटी ने देख लिया और शोर मचाने लगी. शोर सुनकर आए पास पड़ोस के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

आरोपी की पहचान माधवपुरम मेरठ के रहने वाले नुरुद्दीन के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल लिया है. बताया कि महिला उसके साथ बेवफाई कर ही थी. इसलिए उसने उसे सजा के रूप में खौफनाक मौत दी है. वारदात अमरोहा के जोया थाना क्षेत्र के इकबाल नगर का है.

तलाक के बाद किराए पर रहती थी महिला

पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में सहसपुर गांव की रहने वाली शमा परवीन के रूप में हुई है. उसकी शादी महबूब अली के साथ हो गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों का तलाक हो गया. उसके बाद से ही महिला अपने बेटे तौहीद के साथ जोया के मोहल्ला इकबाल नगर में किराए का घर लेकर रहती थी. इसी मोहल्ले में महिला की बेटी भी ब्याही गई है.

छह महीने से आरोपी के संपर्क में थी महिला

पुलिस के मुताबिक महिला करीब छह महीने से आरोपी नुरुद्दीन के संपर्क में थी. नुरुद्दीन का उसके घर में खूब आना-जाना था. शुक्रवार को नुरुद्दीन महिला के घर में ही आकर रूका था और शनिवार की रात किसी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा किया. इसी दौरान आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वह घटना को सुसाइड का रूप देने के लिए महिला के गले में फंदा बांधकर पंखे से लटका ही रहा था कि उसकी बेटी नेहा आ गई. उसने देखते ही शोर मचाया, इसके बाद पड़ोसियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया.

Follow Us