LIVE: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ, बैठक में हुआ ऐलान
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक मणिराम छावनी में हो रही है. महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कुल 9 सदस्रू मौजूद हैं. वहीं बाकी सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए हैं. माना जा रहा है कि थोड़ी ही देर में बैठक के सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू हो गई है. मणिराम छावनी में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं. बैठक में कुल 9 सदस्य मौजूद हैं. वहीं बाकी सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए हैं. माना जा रहा है कि थोड़ी ही देर में बैठक के सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र पांडेय को सीईओ बनाया जा सकता है. हालांकि अभी तक इस संबंंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन, गोविंद देव गिरी, बजरंग बागड़ा, जगदीश आफले और कमल नयन दास, महंत दिनेंद्र दास के अलावा अयोध्या के डीएम शशांक भी मौजूद हैं. फिलहाल इस बैठक में चयन कमेटी द्वारा ट्रस्ट को भेजे गए तीन नाम के पैनल को लेकर चर्चा हो रही है. इन तीनों नामों पर गहन विचार विमर्श के बाद फाइनली सीईओ के नाम का ऐलान किया जाएगा.
तीनों ट्रस्टियों के नाम तय
बैठक में ट्रस्ट में रिक्त तीन ट्रस्टियों के पदों के लिए नामों पर विचार विमर्श किया गया. इसके लिए चार नाम आए थे. इनमें महेश भागचंद्रका, यतींद्र मिश्र, निर्मला यादव और मदन मोहन पांडेय शामिल है. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट की बैठक में काफी विचार विमर्श के बाद इनमें से महेश भागचंद्रका, निर्मला यादव और मदन मोहन पांडेय को ट्रस्टी बनाया गया है. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा प्रेस कांफ्रेंस में होगी.
