मुस्लिम युवक पर दलित बेटी भगाने का आरोप, 5 दिन पहले हुई थी गोद भराई; पिता ने दर्ज कराई FIR

बदायूं में गैर-समुदाय के युवक पर दलित युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है. 20 वर्षीय युवती की शादी तय हो चुकी थी और गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी. आरोपी युवती के साथ जेवर, नकदी और बाइक भी ले गया. पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है, और दोनों की तलाश में जुटी है.

शादी से पहले दलित युवती को मुस्लिम युवक ने भगाया Image Credit:

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक मुस्लिम युवक पड़ोस की दलित युवती को लेकर फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो चुकी थी. एक हफ्ते पहले गोद भराई की रस्म पूरी की गई थी. लड़की के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है.

पूरा मामला बदायूं जिल के थाना अलापुर स्थित जगत गांव का बताया जा रहा है. आरोपी युवक का नाम हाशिम पुत्र
साकिर है, जो युवती के पड़ोस में ही रहता है. लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की 15 मार्च को ही गोद भराई की रस्म पूरी हुई थी. 19 मार्च को आरोपी युवक हाशिम उसे बहला-फुसलाकर ले गया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है.

युवती को बाइक से लेकर युवक हुआ फरारा

पीड़ित पिता, राजाराम पुत्र मुन्शीलाल ने 20 मार्च को मामले में अलापुर थाने में लिखित शिकायत दी. इसमें बताया गया कि उनकी बेट सोनम (बदला हुआ नाम) उम्र 20 साल को 19 मार्च शाम 6 बजे गांव का ही हाशिम पुत्र साकिर बहला फुसला कर मोटर साइकिल सं. UP 24 AA 8297 से ले कर फरार हो गया है. उन्होंंने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई.

BNS की धारा 87 के तहत दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित परिवार के मुताबिक, युवती के साथ जेवर, नकदी और बाइक भी गायब बताई जा रही है. वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार की तरफ से भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की सहीसलामत बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- फर्जी IAS बनकर गोरखपुर में की शादी, 45 लाख हुए खर्च, फिर पत्नी को गोवा में बेचने की साजिश

Follow Us