बीवी को डंडे से इतना पीटा कि हो गई मौत… लाश देख रोने लगी 6 साल की बेटी तो भाग गया पिता

बलिया में मिथुन नाम के शख्स की अपनी पत्नी से विवाद हो गया. गुस्से में आकर उसने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला. फिर पत्नी के पास ही घंटों बैठा रहा. इस दौरान उसकी 6 साल की मासूम बच्ची भी पूरी रात शव के पास बैठी रही और रोती रही.

बलिया में पति ने की पत्नी की हत्या

बलिया में एक शख्स ने पति-पत्नी के रिश्ते का ही कत्ल कर दिया. यहां के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर में मिथुन साहनी नाम के व्यक्ति का पत्नी पार्वती से किसी बात पर विवाद हो गया. इसके बाद पति ने पत्नी की डंडे से ऐसे पिटाई कर दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस मे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बसंतपुर गांव गांव में पति मिथुन साहनी की शादी 2016 में पार्वती नाम की युवती से हुई थी. शुरुआत में उनके बीच सब कुछ सही था. लेकिन, 26 जनवरी को दोनों के बीच ऐसी बहस हुई कि मिथुन ने गुस्से में पार्वती पर हमला कर दिया. फिर पत्नी के पास ही घंटों बैठा रहा. इस दौरान उसकी 6 साल की मासूम बच्ची भी पूरी रात शव के पास बैठी रही और रोती रही.

आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया

पार्वती के पिता की शिकायत पर पति मिथुन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिया. इस दौरान वह जन नायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय जाने वाले रास्ते पर दिखाई दिया. ऐसे में पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, आरोपी पति ने पूछताछ में पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है. हालांकि, इसके पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस उपाधीक्षक बलिया ने बताया कि 27 फरवरी को सूचना मिली बसंतपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वह फरार बताया गया. मौके पर हमने पुलिस टीम भेजा. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. 27 फरवरी से ही आरोपी पति की तलाश की जा रही थी. अब जाकर दो मार्च को उसे जन नायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया है.