शादी का झांसा देकर रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; पुलिस के हत्थे चढ़ा इमरान
बरेली में एक बार फिर समुदाय विशेष के युवक ने शादी का झांसा देकर एक लड़की का रेप किया. फिर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. आरोपी की पहचान इमरान खान के रूप में हुई है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर समुदाय विशेष के युवक ने एक लड़की से दोस्ती गांठी, फिर शादी का झांसा देकर रेप किया. यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा. मामला बरेली में किला थाना क्षेत्र का है. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान किला थाना क्षेत्र में ही रहने वाले इमरान खान के रूप में हुई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात को कबूल किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने 2 जुलाई को किला थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. बताया कि मीरगंज के शीशमखेड़ा निवासी इमरान खान ने उससे शादी करने का वादा किया था. इसी भरोसे पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया.
नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि आरोपी इमरान ने एक दिन मिलने के लिए बुलाया और कोल्ड ड्रिंक के बहाने कोई नशीला पदार्थ पिला दिया. फिर आरोपी ने उसकी बेहोशी की हालत में रेप किया. यही नहीं, आरोपी ने इस वारदात का वीडियो और फोटो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी ने यही वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए बार-बार रेप किया. इस दौरान वह शादी का भरोसा भी देता रहा. वह भी डर और बदनामी के भय से लंबे समय तक चुप रही.
ऐसे खुला मामला
पीड़िता के मुताबिक इसी बीच वह प्रेग्नेंट हो गई. इस संबंध में उसने इमरान से बात की और शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया. आरोप है कि उसने दवा खिलाकर युवती का गर्भपात भी करा दिया. इसके बाद भी वह उसे धमकाता रहा और मानसिक रूप से परेशान करता रहा. आखिरकार परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.
