बरेली वालों के लिए डबल खुशखबरी, यहां खरीद सकेंगे घर, साथ रोजगार के भी मिलेंगे मौके

बरेली-पीलीभीत रोड और बाइपास से जुड़े क्षेत्र में बीडीए नई आवासीय टाउनशिप विकसित करने की तैयारी कर रहा है. यहां चौड़ी सड़कें, पार्क, सामुदायिक केंद्र, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा दिल्ली रोड पर एक इंडस्ट्रियल हब भी बनाने की तैयारी है, जिससे रोजगार के अवसर में इजाफा होगा.

बरेली विकास प्राधिकरण (फाइल फोटो) Image Credit:

उत्तर प्रदेश का बरेली शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दो बड़ी परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है. एक तरफ बाइपास के पास नई आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी, वहीं दूसरी ओर दिल्ली रोड पर आधुनिक इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा. इन दोनों योजनाओं के लिए बीडीए अब तक 88 हेक्टेयर भूमि खरीद चुका है और बाकी जमीन के अधिग्रहण व सरकारी भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है.

बीडीए उपाध्यक्ष डॉक्टर मणिकंडन ए का कहना है कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है. आने वाले वर्षों में बरेली की बढ़ती आबादी और औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

टाउनशिप के लिए खरीदी जा चुकी हैं जमीनें

बरेली-पीलीभीत रोड और बाइपास से जुड़े क्षेत्र में बीडीए नई आवासीय टाउनशिप विकसित करने की तैयारी कर रहा है. इस परियोजना के तहत सैकड़ों परिवारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय क्षेत्र तैयार किया जाएगा. यहां चौड़ी सड़कें, पार्क, सामुदायिक केंद्र, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.इस परियोजना के लिए बड़ी मात्रा में जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है. इसके अलावा ग्राम समाज और अन्य सरकारी भूमि को भी बीडीए के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

अधिकारियों का मानना है कि शेष भूमि मिलने के बाद टाउनशिप का पूरा ले-आउट तैयार कर विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा. नई टाउनशिप बनने से शहर के लोगों को बेहतर आवासीय विकल्प मिलेंगे. साथ ही बाइपास क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ेगी और आसपास के इलाकों की जमीनों का महत्व भी बढ़ेगा.

दिल्ली रोड पर बनेगा इंडस्ट्रियल हब, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

बरेली को औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए दिल्ली रोड के पास आधुनिक इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाएगा. करीब 126 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना का उद्देश्य नए उद्योगों को आकर्षित करना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है.

जल्द शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

बीडीए की योजना है कि यहां छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए. बेहतर सड़क संपर्क, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं के साथ यह क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है. इससे न केवल बरेली बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. सरकारी भूमि के हस्तांतरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी होते ही दोनों परियोजनाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इसके बाद निर्माण और विकास कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे.

शहर के विकास के लिए अहम हैं ये दोनों योजनाएं

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ मणिकंडन ए ने बताया कि शहर के विकास के लिहाज से यह दोनों योजनाएं बेहद अहम मानी जा रही हैं. एक ओर लोगों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, तो दूसरी ओर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. बीडीए की इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से आने वाले समय में बरेली का स्वरूप और अधिक आधुनिक तथा विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Follow Us

Latest Stories

महल जैसा घर, कई जगह जमीनें… बच्चा चोरी गैंग की सरगना नर्स सीता अचानक से कैसे हो गई थी दौलतमंद, जांच शुरू

कोर्ट ने खारिज किया था केस, फिर भी SDM का फर्जी साइन लगाकर पेशकार ने बना दिया फेक आदेश

फर्जी भर्ती, फेक पर्चियां और बाहर बिकती थीं कैंसर और किडनी मरीजों की दवाएं; KGMU में 2.5 करोड़ का मेडिसिन घोटाला

तुषार त्यागी हत्याकांड की मिस्ट्री सुलझी, पिता ही निकला बेटे का कातिल… जानें 10 लाख की सुपारी के पीछे का राज?

वाराणसी में रातों-रात ढही 200 साल पुरानी मस्जिद, काशी रेलवे स्टेशन के मेगा प्रोजेक्ट के लिए चला बुलडोजर

यूपी में अभी नहीं थमा बारिश का दौर, 6 जून तक बरसेंगे बादल, आंधी-तूफान का भी तांडव रहेगा जारी