फोन पर लड़के से बातचीत का शक, पिता ने बेटे संग मिलकर दी बेटी को दर्दनाक मौत

बरेली में एक पिता ने बेटे संग मिलकर अपनी ही बेटी की जान ले ली. उसे शक था कि उसकी बेटी फोन पर किसी लड़के से बात करती है. ऐसे में कॉल पर अपनी बेटी को किसी से बात करते देख वह आगबबूला हो गया और गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी.

बरेली में पिता ने बेटे संग मिलकर कर दी बेटी की हत्या

बरेली जिले के थाना सिरौली के गांव बरसेर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, उसने उसे फोन पर किसी से बात करते हुए देख लिया था. . पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पिता को बेटी का किसी युवक से बात करने पर शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से कहासुनी चल रही थी. घटना के दिन गुस्से में आकर पिता और बेटे ने बेटी का गला दबा दिया. बाद में मामले को दूसरी दिशा देने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सच ज्यादा देर तक छिप नहीं सका.

परिवार ने बेटी की मौत के पीछे बीमारी का बहाना बताया

पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में परिवार वालों ने बेटी की मौत को बीमारी से मौत होने की बात कही थी. शव को ठिकाने लगाने के फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो मामला हत्या का निकला. रिपोर्ट में साफ हुआ कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की. पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदलते रहे, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया.

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आखिरकार पिता बेटा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि बेटी अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी. इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आता था. घटना वाले दिन भी बेटी फोन पर बात कर रही थी. गुस्से में उसने बेटी को डांटना शुरू किया. बात इतनी बढ़ गई कि बेटी का गला दबा दिया. कुछ ही देर में बेटी ने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. गांव के लोग भी यह सुनकर हैरान रह गए कि एक पिता ने बेटी के साथ ऐसा क्यों किया पड़ोसियों का कहना है कि परिवार बाहर से सामान्य दिखाई देता था, लेकिन घर के अंदर अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोग इसे बेहद दुखद और शर्मनाक घटना बता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल और शक की वजह से परिवार टूटते जा रहे हैं. छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में लोग ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिनका पछतावा जिंदगी भर रहता है.

पुलिस ने क्या बताया?

एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ हो रही है ताकि यह साफ हो सके कि घटना में किसी और की भूमिका तो नहीं थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है और पिता भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हिसरात में ले लिया है.

Follow Us