‘नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया अश्लील VIDEO, अब कर ब्लैकमेल’, बीजेपी नेता पर महिला डॉक्टर का गंभीर आरोप

बिजनौर की एक महिला डॉक्टर ने बीजेपी नेता प्रभात यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला डॉक्टर का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया.बेहोशी की हालत में उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली गईं. बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसों की मांग की गई और लंबे समय तक मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

बीजेपी नेता प्रभात यादव

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर ने भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. महिला डॉक्टर का आरोप है कि भाजपा नेता ने धोखे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश किया और फिर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए. बाद में उन्हीं वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने और मानसिक प्रताड़ना देने का काम किया.

साल 2025 में महिला डॉक्टर के पति की हो गई थी मृत्यु

पीड़िता के अनुसार, उनके पति की वर्ष 2025 में मृत्यु हो गई थी. पति की मौत के बाद रौनिया गांव निवासी भाजपा नेता प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ मरीजों को लेकर उनके अस्पताल आने-जाने लगे.इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच जान-पहचान बढ़ी और आरोपी का घर पर आना-जाना भी शुरू हो गया.

बीजेपी नेता पर महिला ने लगाए ऐसे-ऐसे गंभीर आरोप

महिला डॉक्टर का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया.बेहोशी की हालत में उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली गईं. आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसों की मांग की गई और लंबे समय तक मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

महिला डॉक्टर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने मायके और ससुराल पक्ष को भी दी है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वह सुरक्षित तरीके से अपना नर्सिंग होम चला सकें और बच्चों का पालन-पोषण कर सकें.

बीजेपी नेता ने आरोपों को बताया षड्यंत्र

वहीं, भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्हें एक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है.सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

Follow Us