बरेली में पंचायत के दौरान खूली खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर सास और साले को उतारा मौत के घाट

बरेली के इज्जतनगर में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक पंचायत के दौरान दामाद ने अपनी सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी दामाद फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

बरेली के इज्जतनगर में डबल मर्डर से हड़कंप Image Credit:

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को डबल मर्डर से हड़ंकप मच गया. पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक खूनी वारदात में बदल गई. दामाद ने गुस्से में आकर अपनी सास और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

जानकारी के मुताबिक, रहपुरा चौधरी निवासी अफसर खान उर्फ बौरा (35) का अपनी पत्नी साइमा खान (30) से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था. घरेलू झगड़े के कारण साइमा पिछले करीब पांच दिनों से अपने मायके में रह रही थी. परिवार के लोग इस विवाद को खत्म करना के लिए एक घर में पंचायत बुलाई गई थी. वारदात के बाद से आरोपी दामाद फरार है.

परिवार में समझौते के बीच अचानक माहौल बिगड़ गया

बताया जा रहा है कि पंचायत में दोनों पक्षों के परिवार के लोग मौजूद थे और आपसी समझौते की कोशिश चल रही थी. इसी दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया. किसी बात को लेकर अफसर खान गुस्से में आ गया. देखते ही देखते उसने पास में रखा चाकू निकाल लिया और ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया. जब पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उसे भी नहीं छोड़ा.

आरोपी दामाद ने सास और साले को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नाी साइमा पर भी चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल साइमा को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

अपने चाचा की बेटी से शादी, खाना भी लाकर नहीं देता था

आरोपी की शादी रिश्तेदारी में ही हुई थी. उसकी शादी अपने चाचा की बेटी साइमा से हुई थी. दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें आठ साल का बेटा फैज और पांच साल की बेटी आयशा शामिल हैं. इस घटना के बाद दोनों बच्चों के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है. छोटे-छोटे मासूम बच्चों का कहना है कि पापा, मम्मी को पीटते थे, खाना को भी नहीं देते थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक साला आदिल के पिता राशिद खान इलाके में ज्वैलर्स का काम करते हैं और वह नगर निगम के चुनाव में समाजवादी पार्टी से पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं. मृतक की बहन शिफा का आरोप है कि मेरी बहन के साथ लगातार मारपीट करता था और घर में खाना भी नहीं रहता था इसलिए हमने बहन को अपने घर बुला लिया था.

आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने टीम गठित कर तलाश में जुटी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अफसर खान मौके से फरार हो गया. सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस के साथ ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. SSP अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत भारी पुलिस बल और फील्ड यूनिट घटनास्थल पर मौजूद है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं, फरार आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई है.

Follow Us

Latest Stories

UP में बनेंगे 8 डेटा सेंटर पार्क, ₹2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले; 50 हजार युवाओं को रोजगार

9 दिनों का अनुष्ठान, 7000 अतिथि और 300 संत-विद्वान… अयोध्या में राष्ट्रपति इस दिन करेंगी श्रीराम यंत्र स्थापना

NSUI कार्यकर्ताओं का नाले से गैस निकालने का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 6 के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

छुट्टी नहीं दी तो मार डाला… गाजियाबाद में गार्ड ने चैंबर में घुसकर बैंक मैनेजर को मारी गोली

घर से भागकर सिंगर बनने मुंबई पहुंची थीं मेरठ की दो बहनें, कोरियन गाने की थीं शौकीन, मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

दिनदहाड़े फायरिंग से फिर दहला बदायूं, अब सैलून संचालक को गोली मारी; हालत गंभीर