बरेली हड़ताल: एंबुलेंस न मिलने से चालक की मौत, रोडवेज कर्मियों का विरोध, बसें रोकी

बरेली में रोडवेज चालक प्रमोद की मौत के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. सैटलाइट बस अड्डे पर 400 से 500 बसें खड़ी कर चक्का जाम कर दिया गया. कर्मचारियों का आरोप है कि हादसे के बाद अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई और समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी नहीं की गई. घटना के बाद रोडवेज कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान हमारे संवाददाता से रोडवेज कर्मियों से बात की.

Follow Us