स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कस्टमर बनकर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
गोरखपुर के तारमंडल में एक स्पा सेंटर में मसाज और वैलनेस सेवाओं की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था. प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने गुप्त रूप से निगरानी जारी रखी. इसके बाद पुलिस टीम ग्राहक बनकर स्पा केंद्र पहुंची. मौके पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया.
गोरखपुर पुलिस ने तारामंडल क्षेत्र स्थित बुद्धनगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश कर पांच युवतियों को मुक्त कराया. इस दौरान एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, स्पा का संचालक अब भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
पुलिस को करीब एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी कि बुद्ध नगर स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज और वैलनेस सेवाओं की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था. प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने गुप्त रूप से निगरानी जारी रखी. इसके बाद पुलिस टीम ग्राहक बनकर स्पा केंद्र पहुंची. मौके पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया.
लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
एसपी सिटी निमिष पाटिल के मुताबिक स्पा सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी. शिकायतों के पुष्टि के लिए क्षेत्राधिकारी कैंट अरुण कुमार यश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. पुलिस गुप्त रूप से स्पा सेंटर की निगरानी कर रही थी. इसके बाद सादे में वर्दी में पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया. वहां देह व्यापार के लिए सौदेबाजी होने की पुष्टि के बाद बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर एक महिला समेत तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
कार्रवाई के दौरान धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी और वर्तमान में पैडलेगंज मे रह रहे मनदीप सिंह तथा पादरी बाजार निवासी रिंकी लता को गिरफ्तार किया गया है. क्षेत्राधिकारी केंट अरुण कुमार एस की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की जांच में या सामने आया है कि स्पा सेंटर से मुक्त कराई गई पांच युवतिया दिल्ली,गाजियाबाद, मिर्जापुर और गोरखपुर की रहने वाली हैं.
युवतियों का अच्छी नौकरी का दिया गया था झांसा
सभी युवतियां गोरखपुर में किराए का मकान लेकर रहती है, पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आया है कि सभी युवतियों को अच्छी नौकरी और तनख्वाह देने के नाम पर बुलाया गया था. कुछ युवतियों ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन स्पा सेंटर में नौकरी का विज्ञापन देखा था इसके बाद उनसे संपर्क किया. इन लोगों को इस्पात केंद्र में काम दिलाने का झांसा देकर उन्हें बुलाया गया था.
युवतियों का बयान दर्ज करने के बाद छोड़ा गया
फिलहाल रामगढ़ताल थाने की पुलिस युवतियों का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है. पुलिस फरार स्पा संचालक की तलाश कर रही है. एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. फरार स्पा सेंटर संचालक की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी.
