वाराणसी में ब्वॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला नर्सिंग छात्रा का शव, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
वाराणसी में एक ब्वॉयज हॉस्टल में 10 जून को नर्सिंग की छात्रा बॉयज हॉस्टल पहुंची थी. वह तकरीबन 2 घंटे तक हॉस्टल परिसर में मौजूद रही. लेकिन दो घंटे बाद उसका शव हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला. इसके अलावा उसका प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था.
वाराणसी के सारनाथ में नर्सिंग छात्रा शव एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिलने से सनसनी फैल गई. इस दौरान छात्रा के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्रा की मौत जहर खा लेने के चलते हुई है. लेकिन अब तक मौत वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.
इलेक्ट्रिशियन ने सबसे पहले देखा शव
छात्रा बुधवार यानी 10 जून को खाना बनाकर टिफिन में पैक कर बॉयज हॉस्टल पहुंची थी. वह तकरीबन 2 घंटे तक हॉस्टल परिसर में मौजूद रही. इसी दौरान हॉस्टम में शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली कट गई. इस दौरान बिजली ठीक करने आए इलेक्ट्रिशियन की नजर सीढ़ी पर पड़ी छात्रा पर पड़ी.
इलेक्ट्रिशियन ने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. पुलिस को सूचना दी गई. आनन-फानन में छात्रा को स्कूल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
हॉस्टल के 5वें मंजिल पर दिखी थी छात्रा
वहीं, हॉस्टल के गार्ड ने पुलिस को बताया कि छात्रा पिछले दो दिनों से हॉस्टल के आसपास आती-जाती दिखाई दे रही थी. यह भी जानकारी सामने आई है कि वह पहले हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक कमरे में गई थी. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटनास्थल से छात्रा का मोबाइल गायब
पुलिस को घटनास्थाल से घटनास्थल से छात्रा का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामले की गुत्थी और भी उलझ गई है. ऐसे में पुलिस इस मामले की सुसाइड और मर्डर दोनों ही एंगल से तफ्तीश कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सारनाथ थाना प्रभारी ने क्या बताया?
सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है ताकि जांच में किसी तरह की कमी न रहे.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं और छात्रा की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है.
