जेल से छूटे दबंगों का टोल प्लाजा पर आतंक, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बुधवार यानी 10 जून की देर रात कुछ दबंगो ने दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा जमकर उत्पात मचाया. टोल मांगने पर वहां मौजूद कर्मचरियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. साथ ही बूम बैरियर को भी तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

ग्रेटर नोए़डा के लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों का आतंक

यूपी के ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर देर रात दबंग की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गाड़ियों के काफिले में पहुंचे कुछ लोगों ने हूटर बजाते हुए बिना टोल दिए निकलने की कोशिश की. जब टोल कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोककर टोल मांगा तो दबंगों ने बूम बैरियर को तोड़ दिया. फिर, तकरीबन एक दर्जन गाड़ियों को जबरन निकाल लिया. विरोध करने पर आरोपियों ने टोल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की.

टोल कर्मचारी लोकमान सिंह ने जब खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका पीछा किया. एक किलोमीटर तक पीठा करने के बाद दबंगों ने उसे पकड़ लिया. फिर ईंट पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल कर्मचारी को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दबंगई

बुधवार यानी 10 जून को रात करीब 8:30 बजे कई गाड़ियां लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंची. गाड़ी में बैठे लोग होटल बजाते हुए जबरन गाड़ी निकालने लगे. उन्होंने गाड़ियों से बूम बैरियर तोड़ दिया जब उन्हें टोल कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की. उनके साथ गाली-गलौज, हाथापाई और मारपीट की गई. यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी की दबंगई साफ दिखाई दे रही है. इसके बाद पद टोल कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की है पुलिस अब शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

कई आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां सीज

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है. कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना में शामिल गाड़ियों को भी सीज किया गया है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.वहीं, दूसरी आरोपियों के जेल से छूटने के बाद काफिले के साथ टोल प्लाजा पहुंचने की बात सामने आई है.एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार का कहना है कि इस पहलू पर भी मामले की जांच की जा रही है.

Follow Us