‘2010 जैसा दंगा दोहराने की थी साजिश’, तौकीर रजां का करीबी गफ्फार खां गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले साल 26 सितंबर को हुए दंगों के मामले में बहेड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने दंगों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी गफ्फार खां को उत्तराखंड के किच्छा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पूछताछ में गफ्फार खां ने बड़ा खुलासा करते हुए खुद को दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा का करीबी बताया है और कबूल किया है कि बरेली में साल 2010 जैसे दंगे दोबारा भड़काने की बड़ी साजिश रची जा रही थी. आरोपी पर पहले से ही गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं.

Follow Us