अधिकारी पर फेंकी चूड़ियां, TV9 पर सफाई कर्मचारियों ने बताई परेशानी!

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब उन्होंने विरोध जताते हुए एक अधिकारी की ओर चूड़ियां फेंक दीं. कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है और बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं निकाला गया. TV9 से बातचीत में सफाई कर्मचारियों ने वेतन, संसाधनों की कमी और कार्य परिस्थितियों को लेकर अपनी परेशानियां खुलकर बताईं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Follow Us