बुलंदशहर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खाई में जा गिरी; वृंदावन जा रहे 4 दोस्तों में 3 की मौत

बुलंदशहर में देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार मेरठ-बदायूं हाईवे पर अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी. कार में चार लोग सवाल थे जो वृंदावन यात्रा पर जा रहे थे. हादसे में एक युवक की जान बची है, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

बुलंदशहर कार दुर्घटना: वृंदावन यात्रा के दौरान तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन परिवारों की खुशियां छीन ली. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार चार दोस्त अंदर ही फंस गए. इस दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी शिवम और दीपक अपने दोस्तों विशाल और आर्यन के साथ बुधवार रात वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे. चार दोस्त स्कॉर्पियो कार में सवार होकर मेरठ बदायूं हाईवे से गुजर रहे थे. देर रात करीब 12:30 बजे कार अचानक बेकाबू हो गई और हाईवे किनारे उतर कर करीब 20 फीट दूर खाई में जा गिरी.

कार की छत काटकर चोरों को निकाला बाहर

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह कई बार पलटी खाते खाई में गिर गई. हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार की छत और दरवाजे बुरी तरह दब गए जिससे चारों दोस्त अंदर ही फंस गए. पीछे बैठे युवक सीट और छत के बीच दब गए जबकि चालक स्टेरिंग और इंजन के बीच फंस गया.

हादसे के बाद काफी देर तक चारों कार में तड़पते रहें. राहगीरों ने झाड़ियां में कार की लाइट जलते देख पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद कार की छत काटकर घायलों को बाहर निकला कर तुरंत अस्पताल भेजा गया.

हादसे में घायल एक की हालत गंभीर, मेरठ रेफर

हालांकि, चार दोस्तों में दीपक और आर्यन की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी. वही, शिवम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि हादसे में घायल विशाल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है. वहीं, पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मृतकों के परिजनों में हादसे के बाद कोहराम मचा है. बताया जा रहा है कि दीपक और आर्यन नोएडा के एक मॉडल शॉप में काम करते थे. जबकि दोनों परिवार खेती किसानी से जुड़े हुए हैं. शिवम और दीपक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे.

Follow Us