पेड़ से लटकते मिले ससुर, कुएं में बहू का शव; घर से भागे सास-दामाद की भी मौत

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में 24 घंटे के अंदर चार संदिग्ध मौतों से सनसनी फैल गई है. ललितपुर में एक ससुर का शव पेड़ से लटका मिला, वहीं बहू का शव कुएं से बरामद हुआ है. इसी प्रकार जालौन में हरियाणा से भागे सास-दामाद के शव मिले हैं. बताया जा रहा है कि इस सास-दामाद के बीच अवैध संबंध थे. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में एक के बाद एक कुल 4 शव मिले हैं. इन चारों की मौत संदिग्ध है. इनमें से दो शव ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र में मिले हैं. ये शव बहू और उसके ससुर के हैं. इनमें ससुर का शव पेड़ से लटकता मिला है तो बहू का शव कुएं में मिला है. इसी प्रकार दूसरी घटना बुंदेलखंड के जालौन में के कालपी थाना क्षेत्र का है. यहां हरियाणा से भागकर आए सास-दामाद का शव मिला है. पुलिस ने इन चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है.

जालौन पुलिस के मुताबिक पहले मामले में ललितपुर के मनगुआं में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है. वहीं थोड़ी दूरी पर उसकी बहू का शव कुएं में मिला है. यह दोनों बीते दो दिन से लापता थे. पुलिस के मुताबिक मनगुआं में रहने वाली 27 वर्षीय जसोदा पत्नी शेर सिंह दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थे. परिवार के लोग उसे ढूंढ ही रहे थे कि जसोदा के ससुर 45 वर्षीय रामचरण गायब हो गए. इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया था.

दो दिन बाद मिला शव

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी ससुर-बहू की तलाश में जुट गई थी. इसी बीच किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस ने गांव के बाहर एक पेड़ से रामचरण का शव बरामद कर लिया. यह शव गमछे से बने फंदे से लटका हुआ था. इतने में कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं में बहू का शव मिलने की सूचना आ गई. इन दोनों शवों के मिलने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है. एसएचओ राजीव कुमार वैस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

सास-दामाद का भी शव मिला

बीते 24 घंटे के अंदर ही दूसरी घटना जालौन जिले के कालपी (उरई) कोतवाली क्षेत्र में हुई है. यहां रविवार देर शाम एक युवक और एक अधेड़ महिला शव मिला है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से दोनों जालौन के ही रहने वाले थे, लेकिन कामकाज के लिए हरियाणा में गुरुग्राम के मानेसर में रहते थे. महिला युवक की रिश्ते में सास बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक दोनों में अवैध संबंध था और परिवार की टोकाटाकी से परेशान होकर दोनों घर से भाग गए थे.

Follow Us