‘किसी ने हिंदू के पर्व-त्यौहारों में खलल डाला तो…’, मऊ में माफियाओं को CM योगी की चेतावनी; सपा को भी घेरा
मऊ में मुख्यमंत्री योगी ने माफियाओं पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में माफियाराज और अराजकता थी, जिससे दंगे और असुरक्षा का माहौल था. आज यूपी में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है. आज अगर कोई बहन-बेटियां की सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो उसका इंतजार यमराज ही करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ में 392 करोड़ से अधिक की लागत से कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने मधुबन स्थित गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते माफियाओं पर जमकर प्रहार किया. साथ ही पिछली सरकारों में दंगे, अराजकता और हिंदू के कत्लेआम पर मोन रहने को लेकर निशाना साधा.
सीएम योगी ने मंच से कहा कि यही तो था 2017 के पहले मऊ के लोग भूल नहीं होंगे. जिनकी उम्र 30-35 होगी वह याद करें. 2005 में 21 साल पहले कैसे भरत मिलाप के अवसर पर दंगा करके मऊ को जलाने का प्रयास हुआ था. कैसे माफिया एक उत्सव भरे आस्था के केंद्र रामलीला के आयोजन में व्यवधान पैदा करते थे. हिंदुओं का कत्लेआम करते थे.
‘सपा सरकार में बेटी स्कूल नहीं जा सकती थी’
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार इन गुंडे-माफियाओं के सामने बिका हुआ था. सरकार माफियाओं के सामने नतमस्तक थी. यहां की सुरक्षा खतरे में थी, अराजकता का तांडव था. न विकास के कार्य ना गरीब को कोई सुविधा नहीं मिलती थी. चंदा से लोग रामलीला का कोई आयोजन करना चाहते थे तो उसको नहीं होने दिया जाता था, व्यवधान पैदा किया जाता था.
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बेटी स्कूल नहीं जा सकती थी. कभी भी उसको उठा कर ले जा जाकर अपहरण कर लिया जाता था. व्यापारी सूर्यास्त के पहले अपने प्रतिष्ठान बंद करने के लिए मजबूर हो जाता था. परिवार का कोई सदस्य सूर्यास्त के पहले अगर घर नहीं पहुंचता था तो चिंता होती थी कि क्या हो जाएगा. माफिया राज, अराजकता और असुरक्षा का माहौल था.
किसी धार्मिक आयोजन में खलल डाला तो…
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के समय साल 2014 से 17 तक यूपी में सपा की सरकार थी, उस समय केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता था. न गरीब के लिए शौचालय बनने दिया ना आवास. क्योंकि समाजवादी पार्टी माफियाओं के सामने नाक रगड़ती थी. माफिया को देखकर उनके पसीने छोड़ते थे. उनके मुंह से कोई बोली नहीं निकलती थी.
उन्होंने कहा, ‘मैं कह सकता हूं आज किसी माफिया में दुस्साहस नहीं कि वो किसी भी पर्व और त्यौहार में व्यवधान पैदा कर दे. अगर कोई रामलीला और यज्ञ में कथा में किसी धार्मिक आयोजन में खलल डाला तो उसके बाद रावण और कंस जैसी दुर्गति उसकी तय है. कोई बेटी और व्यापारी सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो यमराज ही उसका इंतजार करेंगे.’
‘मैं तो पड़ोसी हूं, मऊ हमारे लिए आंगन जैसा है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज माफिया पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता है. विकास का पैसा विकास में लग रहा है. आपका एक वोट वर्षों की गुलामी का अंत कर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करती है. यह वोट की ताकत है. आपका एक वोट बेटी और व्यापारी की सुरक्षा कर देता है. आपका एक वोट माफिया को मिट्टी में मिला देता है.
उन्होंने यह भी कहा कि, ‘मैं तो मऊ का ही पड़ोस का रहने वाला हूं. मऊ हमारे लिए तो आंगन जैसा है. याद करना जब मैं सांसद था तो यहां तब भी कोई संकट पड़ता था तो कोई आए ना आए मैं दौड़ करके गोरखपुर से यहां आ जाता था. तब भी मैं यहां के लिए लड़ता था यह मेरे लिए राजनीति से बढ़कर के लिए था. आज फिर मैं आपको आश्वस्त करने आया हूं.’