अब यूपी के छात्र जापान में लेंगे ट्रेनिंग, CM योगी ने किया ऐतिहासिक ग्रीन हाइड्रोजन समझौता

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के यामानाशी के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक के लिए ऐतिहासिक समझौता किया. अपने दौरे उन्होंने माउंट फ़ूजी, जापान की सबसे ऊंची चोटी का भ्रमण किया. साथ ही जापान की एडवांस्ड SCMAGLEV ट्रेन का अनुभव किया, जो 500 km/h तक की रफ़्तार तक पहुंचता है.

यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Credit: @myogiadityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिंगापुर के बाद अब दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं. जापान दौरे के दूसरे दिन उन्होंने यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक के लिए ऐतिहासिक समझौता किया. इससे यूपी के छात्रों को जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा. साथ ही इस तकनीक को प्रदेश की इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में लागू किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच सहयोग भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाएगा. यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के नेट जीरो लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होगा. यह ऊर्जा आत्मनिर्भरता और तकनीक को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. साथ ही यूपी के निवेश संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा.

जापान की यात्रा संभावनाओं को अवसर में बदलेगा

मुख्यमंत्री ने रोबोटिक्स को भविष्य की प्रमुख तकनीक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में रोबोटिक्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की व्यवस्था की है. पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और अर्थव्यवस्था तीन गुना करने में सफलता मिली है. आज उत्तर प्रदेश भारत की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

उन्होंने कहा कि पहले समस्याओं पर प्रतिक्रिया देने वाली व्यवस्था थी, अब उत्तर प्रदेश ने प्रोएक्टिव गवर्नेंस मॉडल अपनाया है. निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को सुविधा देने, नई तकनीक अपनाने में सरकार लगातार पहल कर रही है. इसी सोच के साथ यूपी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान की यात्रा पर आया है ताकि संभावनाओं को अवसर में बदला जा सके.

जापान की एडवांस्ड SCMAGLEV ट्रेन का अनुभव किया

सीएम योगी ने यामानाशी में युवा स्टूडेंट्स से भी बातचीत की. साथ ही दोनों देशों के बीच गहरे कल्चरल जुड़ाव की सहारना की. इसके अलावा, माउंट फ़ूजी, जापान की सबसे ऊंची चोटी और UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट का भ्रमण किया. और शानदार माउंट फ़ूजी के बैकग्राउंड में, इसे एक चमकदार और धूप वाले दिन देखना को खुशकिस्मत करार दिया.

वहीं, अपने दौरे के आखिरी दिन सीएम योगी ने यामानाशी में जापान की एडवांस्ड SCMAGLEV ट्रेन का अनुभव किया. यह एक नेक्स्ट-जेनरेशन हाई-स्पीड सिस्टम है जो 500 km/h तक की रफ़्तार तक पहुंचता है. इस दौरान सीएम योगी के साथ यामानाशी के राज्यपाल कोटारो नागासाकी, उपराज्यपाल जुनिचि इशिदरा भी मौजूद थे.