देवरिया: ‘सवर्ण होने की सजा मिल रही…’, BJP नेता ने अपने ही सरकार के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
देवरिया में बीजेपी नेता अमित सिंह बबलू ने अपने ही सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बबलू ने कहा कि उन्हें 'सवर्ण' होने की सजा मिल रही है. मंत्री जातिगत भावना के कारण उनका उत्पीड़न कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर संविधान में जाति बदलने की व्यवस्था होती तो मैं भी दलित बन जाता है.
देवरिया के लार विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पति और बीजेपी नेता अमित सिंह बबलू ने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जाति भावना की वजह से मेरा उत्पीड़न कर रही हैं. ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह के पति ने यह भी कहा कि संविधान में जाति बदलने की व्यवस्था होती तो मैं भी दलित बन जाता है.
बीजेपी नेता अमित सिंह बबलू का कहना है कि संविधान में धर्म बदलने की व्यवस्था तो है लेकिन जाति बदलने की नहीं. मुझे सवर्ण होने की सजा मिल रही है, मैं दलित होता तो ऐसा मेरे साथ हो रहा उत्पीड़न नहीं होता. उनका कहना है कि मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम उनके विकास कार्यों में बाधा डाल रही हैं. जानबूझकर खंड विकास अधिकारियों के तबादले करा देती हैं.
चार साल में 9 BDO के कर दिए ट्रांसफर
अमित सिंह बबलू ने मीडिया के सामने कहा कि मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर से विधायक है. और मेरा ब्लॉक लार सलेमपुर विधान सभा के अंतर्गत आता है. ग्रामीन विभाग उनका ही है. वह मेरे हर कार्यों की जांच कराती है. इतना ही नहीं मेरे हर कार्यों में अड़ंगा लगाया जाता है. चार साल में 9 खंड विकास अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है.
उन्होंने मंत्री पर आरोप लगाते कहा कि वह चाहती है विकास कार्य न हो इसलिए ट्रांसफर करा देती है. जब 2023 में ब्लॉक क्षेत्र लार ऊकिना ग्राम सभा में मेरे द्वारा कराया जा रहा कार्य अमृत सरोवर के निर्माण को मंत्री जी गलत साबित करते हुए उन्होंने अपने लेटर हेड पर आईजीआरएस कंप्लेन किया. जबकि मैंने वह निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराया था.
‘आरोप गलत हुए तो राजनीतिक से संन्यास दे दूंगा’
इतनी ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी का कार्यकर्ता और वोटर अपने आपको ठगा महसूस करता है. मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के निमंत्रण में नहीं जाती है विरोधी दलों के यहां जाती हैं. जो सपा के कट्टर समर्थक है वहीं मंत्री जी के लेटर हेड पर शासन के पैसों पर कार्य करा रहे हैं.
अमित सिंह बबलू ने दावा किया कि ‘मेरा द्वारा जो भी आरोप उन पर लगाए गए है उस पर मंत्री जी को भी बोलना चाहिए. अगर मेरे कोई भी आरोप गलत होते है तो मैं अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास दे दूंगा. मैने तन मन धन से हर तरीके से उनका सहयोग किया है इसलिए वह नहीं बोल पा रही है.’ वहीं, मंत्री से मामले में इसपर अभी कोई जवाब नहीं मिला है.