देवरिया शिक्षक सुसाइड मामले सस्पेंडेड BSA शालिनी गिरफ्तार, 4 महीने से चल रही थीं फरार
देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड मामले आरोपी निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह बीते 4 महीने से फरार चल रही थीं. बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड करने से पहले बनाए गए वीडियो में उनकी नियुक्ति की बहाली के लिए घूस मांगने और अपमानित करने का आरोप लगाया था.
देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड घटना को लेकर आरोपी देवरिया की पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह चार महीनों से फरार चल रही थीं. पुलिस ने देवरिया की पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और बेसिक शिक्षा कार्यालय के लिपिक संजीव सिंह की गिरफ्तारी को लेकर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. वही लिपिक अभी भी फरार चल रहा है.आपको बता दे कि कुशीनगर के रहने वाले मूल निवासी कृष्ण मोहन सिंह देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में शिक्षक के पद पर 2016 में नियुक्ति हुई थी.
शिक्षक की बहाली के लिए मांगा जा रहा था रिश्वत
2022 में एसटीएफ की जांच में बर्खास्त कर उनका वेतन बाधित कर दिया गया. उसके बाद शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह हाईकोर्ट गए. कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया. लेकिन विभाग द्वारा हीलाहवाली की जा रही थी. उन्होंने अपने सुसाइड वीडियो में आरोप लगाया था देवरिया शिक्षा विभाग के बाबू बार-बार उनसे रिश्वत मांग रहे थे और मुहमांगी रकम न देने पर अपमानित कर रहे थे. इससे आहत होकर कृष्णा मोहन सिंह ने गोरखपुर में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया था. जिसमे अपनी आत्महत्या के लिये बेसिक शिक्षा विभाग देवरिया के बाबू एवं अधिकारियो को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया.
शिक्षक की पत्नी ने लगाया 16 लाख रुपये घूस लेने का आरोप
वही शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की पत्नी गुड़िया सिंह ने 22 फरवरी 2026 को गोरखपुर के गुलहरिया थाने मे बीएसए शालिनी श्रीवास्तव एवं सम्बंधित बाबू संजीव सिंह पर और एक अज्ञात पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा भी दर्ज कराया था. उन्होंने यह आरोप लगाया था कि देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के बदले के रूप में 16 लाख रुपए घूस की मांग की थी. यह रकम रिश्तेदारों और गहने गिरवी रखकर कर दी गई थी. और अतिरिक्त पैसे के लिए उन्हें अपमानित किया गया था. जिससे आहत होकर मेरे पति ने आत्महत्या कर ली.
शिक्षक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला था
शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की जेब से चार पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला था. जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए बीएसए और लिपिक अन्य को जिम्मेदार बताया था.शिक्षक सुसाइड मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर प्रिंसिपल अनिरुद्ध सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जिलों में लगातार दबिश दे रही थी. वहीं, पुलिस के अनुसार बलिया की रहने वाली लोकेशन दिल्ली में मिली. जहां दबिश देकर उनको गिरफ्तार किया गया था. अन्य जो आरोपी लिपिक संजीव सिंह है उसकी भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.