पड़ोसी संग भागी 4 बच्चों की मां, सदमे में पति ने छिड़क लिया पेट्रोल; बोला- अब मैं जी कर क्या करुंगा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चार बच्चों की मां के पड़ोसी संग फरार हो गई. जानकारी मिलने पर इस महिला का पति सदमे में आ गया है. पुलिस कार्रवाई न होने पर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया. गनीमत रही कि गांववालों ने उसे बचा लिया. युवक ने पत्नी की तलाश न होने पर दोबारा ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी है.

सांकेतिक तस्वीर. श्रोत META AI

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक चार बच्चों की मां अपने पड़ोसी संग फरार हो गई. जानकारी हुई तो महिला का पति सदमे में आ गया. उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया. गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया. इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन अब युवक ने कहा कि वह जी कर भी क्या कर लेगा. उसने पुलिस से पत्नी की जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की है.

मामला फतेहपुर में खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव का है. जानकारी के मुताबिक इस गांव में एक महिला अपने पति और चार बच्चों के साथ रहती थी. बीते कुछ समय से उसका झुकाव पड़ोस में रहने वाले युवक के प्रति हुआ और दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे. इसी बीच मौका देखकर यह महिला उस युवक के साथ फरार हो गई. जानकारी होने पर युवक ने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इससे युवक मानसिक तनाव की स्थिति से गुजरने लगा.

सुसाइड का किया प्रयास

कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद भी जब युवक को पुलिस ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो घर आकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया. अभी वह आग लगाने ही जा रहा था कि वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी की तलाश में भटक रहा था.

वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवक खुद पर पेट्रोल डालते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं जब लोग उसे बचा लेते हैं तो युवक पुलिस को चेतावनी देते नजर आ रहा है कि जल्द ही उसकी पत्नी को बरामद नहीं हुई तो वह दोबारा आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है. उसने साफ किया कि इन परिस्थितियों में वह जी कर भी क्या करेगा. हालांकि घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है.

Follow Us