सगाई में जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान पर तीन बदमाशों ने उनसे गाली-गलौच करते हुए पिस्टल से फायरिंग कर कर दी. हालांकि, निशाना चूकने से उनकी जान बाल-बाल बच गई. इस बीच जब विधायक के गनर बाहर निकले तो बदमाश मौके से फरार हो गए.

पूर्व मंत्री मदन चौहान Image Credit:

पूर्व राज्यमंत्री और तीन बार के विधायक मदन चौहान पर हापुड़ में जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है. इस हमले में मदन चौहान बाल-बाल बच गए. फॉर्चून्यर सवार बदमाश पिस्टल से लैश थे. उन्होंने पहले मदन चौहान की गाड़ी रास्ते में रोकी. फिर उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर फरार हो गए.

सगाई समारोह में जाते वक्त हुआ हमला

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के हिरणपुर गांव के पास की है. मदन चौहान एक सगाई समारोह में जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन बदमाशों ने उनसे गाली-गलौच करते हुए पिस्टल से फायरिंग कर कर दी. हालांकि, निशाना चूकने से उनकी जान बाल-बाल बच गई. इस बीच जब विधायक के गनर बाहर निकले तो बदमाश मौके से फरार हो गए.

बदमाशों की तलाश की जा रही है

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत एएसपी विनीत भटनागर समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है. फिलहाल मदन चौहान पूरी तरह सुरक्षित हैं. उनपर पहले भी एक बार और हमला हो चुका है.

सपा सरकार में राज्य मंत्री थे मदन चौहान

बता दें कि मदन चौहान सपा सरकार में राज्य मंत्री थे. लेकिन इस समय वह बीजेपी में हैं. वह गढ़ विधानसभा से 3 बार के विधायक रहे हैं. हमले को लेकर मदन चौहान का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि जब वे हिरणपुर में सगाई समारोह में जा रहे थे.रास्ते में तीन लोग सामने खड़े थे. इस दौरान एक लड़के ने अपने हाथों में दो पिस्टल ले रखा था. उसने गाली देते हुए उन्होंने शीशे पर पिस्टल लगाकर फायर करने की कोशिश की.