7 दिन बाद सलीम ने जीती जिंदगी की जंग, फिर से बोल पाना मुश्किल… मारे जा चुके हैं हमलावर

7 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अब यूट्यूबर सलीम वास्तिक को होश आ गया है. उन्होंने डॉक्टर्स की बात पर रिएक्ट किया है. हालांकि, हालांकि, डॉक्टर्स ने ये कह रहे हैं कि सलीम आगे बोल सकेंगे कि नहीं ये अब तक क्लियर नहीं है.

यूट्यूबर सलीम वास्तिक

गाजियाबाद के लोनी में जीशान और गुलफाम नाम के दो सगे भाइयों ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर उनका गला रेत दिया था. इस हमले में सलीम गंभीर रूप ले घायल हो गए थे. उनकी स्थिति बेहद नाजुक थी. मौत से 7 दिनों की लड़ाई के बाद अब सलीम ने जिंदगी की जंग जीत ली है, दिल्ली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सलीम वास्तिक को अब होश आ गया है. सलीम ने डॉक्टरों की आवाज पर प्रतिक्रिया दी है.

27 फरवरी को सलीम वास्तिक पर हुआ था हमला

27 फरवरी को सलीम वास्तिक पर जीशान और गुलफाम ने सलीम पर जानलेवा हमला कर दिया था. दोनों ने गुस्ताखी का आरोप लगाते हुए सलीम के पेट और गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे. वहां रखे टेबल से भी हमला किया था. जानलेवा हमले सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. फुटेज से साफ पता चल रहा है दोनों सलीम का गला रेतने के उद्देश्य से आए थे. फिलहाल, गुलफाम और जीशान को यूपी पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है.

डॉक्टर की बात पर सलीम ने किया रिएक्ट

डॉक्टर्स ने सलीम अली के बेटे को उनके पिता का 5 सेकंड का वीडियो भेजा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है. इस वीडियो में सलीम अस्पताल के बिस्तर पर आंखें खोलते नजर आ रहे हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक वह बोलने की स्थिति में नहीं है. उनकी हालत अब भी गंभीर है. लेकिन उनके शुभचिंतकों और परिवार को सलीम के होश में आने की तसल्ली है. हालांकि, डॉक्टर्स ने ये भी कहा है कि सलीम आगे बोल सकेंगे कि नहीं ये अभी क्लियर नहीं है.

सलीम का फिर से बोल पाना मुश्किल

5 सेकंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक अस्पताल के बेड पर दिख रहे हैं. उनके मुंह पर ऑक्सीजन लगी है. गले पर टांके लगे दिख रहे हैं. डॉक्टर कहते हैं- सलीम, तो वह आंख खोलकर देखते हैं. फिर जब डॉक्टर जीभ बाहर निकालने को कहते हैं, तो सलीम जीभ बाहर निकालते हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि सलीम पर इलाज असर कर रहा है. उनकी स्थिति सुधर रही है. हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि उनका फिर से बोल पाना मुश्किल है.

अमरोहा के रहने वाले थे सलीम के हमलावर

सलीम पर हमला करने वाले जीशान और गुलफाम सगे भाई थे. वे अमरोहा के रहने वाले थे. गाजियाबाद में फर्नीचर के दुकान में काम करते थे. सलीम वास्तिक पर हमले के बाद दोनों पर पुलिस ने दोनों के ऊपर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था. यूपी पुलिस ने 01 मार्च को जीशान और 03 मार्च को गुलफाम को एनकाउंटर में मार गिराया है.