जैश के निशाने पर भारत में इजरायली पूजा स्थल, गिरफ्तार जासूसों ने बताई पूरी प्लानिंग; कैसे होती थी फंडिग?

गाजियाबाद में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के 6 जासूस भारत में इजरायली पूजा स्थलों की रेकी कर रहे थे. उन्होंने लोकेशन, फोटो और भीड़ की जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर को भेजी थी. इसके एवज में इन्हें मुंबई के एक ट्रक चालक के ज़रिए पाकिस्तान से फंडिंग होती थी. पुलिस रिमांड में जासूसों ने पूरी साजिश और फंडिंग के तरीके का खुलासा किया है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम पहलू सामने आए हैं.

यहूदी संस्थानों की रेकी कर रहे थे पाकिस्तानी जासूस

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए 6 जासूसों ने बड़ा खुलासा किया है. ये सभी जासूस पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहे थे. पुलिस की पूछताछ में इन जासूसों ने बताया कि अभी उन्हें भारत में इजरायली पूजा स्थलों की निगरानी का टास्क मिला था. जैश के कहने पर इन लोगों ने मूर्ति मार्ग, हुमायूं रोड और पृथ्वीराज रोड समेत यहुदियों के कई अन्य धार्मिक महत्व के स्थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो अपने हैंडलर को भेजी थी.

इन स्थानों पर भीड़ भाड़ की टाइमिंग भी अपने हैंडलर को बताई थी. इसके एवज में इन्हें मोटी रकम मिली थी. गाजियाबाद पुलिस ने इन जासूसों की निशानदेही पर मुंबई पोर्ट से एक ट्रक चालक को अरेस्ट किया है. दुर्गेश नामक यह ट्रक चालक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है. दुर्गेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान से उसके पास फंड आता था. फिर हैंडलर के इशारे पर इन जासूसों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करता था. पुलिस ने पकड़े गए जासूसों के बैंक खाते से इस ट्रांजेक्शन की पुष्टि कर ली है.

रिमांड पर है 6 जासूस

अब पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि दुर्गेश और कितने लोगों को पैसे ट्रांसफर करता था. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद इन जासूसों को कोर्ट में पेश किया था. चूंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर जेल से लाया गया है और पूछताछ की जा रही है. इस दौरान इन जासूसों ने बताया कि बीते दो साल में उन लोगों ने कहां कहां रेकी की है और किन स्थानों पर कैमरे लगाकर वहां की लाइव तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को भेजी है.

ये है पाकिस्तानी जासूस

इसके अलावा पुलिस ने कई इलेक्ट्रशियंस के भी नाम बताए हैं. आरोपियों ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने में इनकी मदद ली थी. पाकिस्तान के लिए जासूरी के आरोप में पकड़े गए सभी छह लोगों में सुहेल मास्टर माइंड है. उसे गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने 12 मार्च को कौशांबी बस अड्डे के पास से पकड़ा था. इसके बाद पुलिस ने नाहल गांव के रहने वाले शावेज उर्फ जिहादी, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरु और जावेद को अरेस्ट किया था. इनके अलावा एक महिला को संभल से भी पुलिस ने अरेस्ट किया था.

Follow Us