दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने से पहले NHAI का बड़ा ऐलान, इनसे नहीं वसूला जाएगा टोल!
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लोनी बॉर्डर के पास इस एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा बनाया गया है. ऐसे में लोगों को अंदेशा था कि लोनी के पास सबापुर और अन्य इलाकों के लोगों अपनी ही कॉलोनी या पास के बाजार (जैसे करावल नगर) जाने के लिए उन्हें भारी-भरकम टोल चुकाना पड़ेगा. लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यहां के लोगों को बड़ी राहत दी है. टोल प्लाजा के पास मौजूद सर्विस लेन का इस्तेमाल करने वालों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा.
14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का उद्घाटन होने वाला है. इसके शुरू होने से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच दूरी कम हो जाएगी. इसके अलावा बल्कि खजूरी पुश्ता पर होने वाले भीषण जाम से भी छुटकारा मिलेगा. लोनी बॉर्डर के पास इस एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा बनाया गया है. अगर किसी को करावल नगर की तरफ जाना होगा तो इसी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ेगा.
सर्विस रोड का इस्तेमाल करने पर टोल नहीं वसूला जाएगा
ऐसे में लोगों को अंदेशा लग रहा है इसके पास पड़ने वाले सबापुर और अन्य इलाकों के लोगों अपनी ही कॉलोनी या पास के बाजार (जैसे करावल नगर) जाने के लिए उन्हें भारी-भरकम टोल चुकाना पड़ेगा. लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यहां के लोगों को बड़ी राहत दी है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस के सर्विस रोड का इस्तेमाल करने पर उनसे कोई टोल नहीं वसूला जाएगा.
विवाद से पहले ही NHAI ने दी बड़ी राहत
कहा जा रहा था कि अगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यह फैसला नहीं लेता तो स्थानीय संगठनों और निवासियों ने विरोध प्रदर्शन इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करने के फिराक में थे. लेकिन अब NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार किसी तरह का विवाद उत्तपन्न होने से पहले ही स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का सर्विस रोड टोल फ्री रहेगा.
अब स्थानीय लोगों ने शासन से की ये मांग
NHAI के मुताबिक टोल केवल उन वाहन चालकों से लिया जाएगा जो मुख्य हाईवे का उपयोग कर लंबी दूरी की यात्रा करेंगे. हालांकि, NHAI द्वारा मिले राहत के बाद स्थानीय लोनी से दिल्ली की ओर जाते समय करावल नगर के पास पहले से दिल्ली नगर निगम (MCD) के टोल बूथ को हटाने की मांग कर रहे हैं ताकि स्थानीय यातायात और सुगम हो सके. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस शुरू होने से दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा.