जूता चुराई का नेग मांगने पर दूल्हे ने सालियों से की ऐसी हरकत… भड़क गई दुल्हन, कैंसिल हो गई शादी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शादी जूता चुराई की रस्म पर हुए विवाद के कारण रद्द हो गई. दूल्हे ने सालियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे दुल्हन भड़क गई और उसने शादी तोड़ दी. दूल्हे को मानसिक विक्षिप्त बताए जाने के बाद बारात बिन दुल्हन के वापस लौट गई. इस घटना से मंडप में हड़कंप मच गया और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शादी समारोह में बड़ा बवाल हुआ. यहां बड़े धूमधाम से बारात आई, द्वाराचार हुआ, फेरे हुए. फिर दुल्हन के साथ कोहबर में जाते समय दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन ना केवल भड़क गई, बल्कि दूल्हे के साथ जीवन बीताने से भी इनकार कर दिया. फिर तो मंडप में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए. हालात बिगड़ने पर पुलिस भी बुलाई गई, लेकिन दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को मानसिक विक्षिप्त बताते हुए दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया. उधर, काफी मान मनौवल के बाद भी बात नहीं बनी तो दूल्हा बिन दुल्हन के ही वापस लौट गया.

मामला गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की राजभर बस्ती में बीते बुधवार-गुरुवार की रात का है. यहां मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात बारात आई थी. बड़े धूमधाम से सभी रस्म हुए. फेरों के बाद शादी संपन्न हुई तो दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा और दुल्हन को कोहबर में ले जाने लगे. इसी दौरान कोहबर के गेट पर दूल्हे की सालियों ने जूता चुराई का नेग मांगा. इसी बात पर दूल्हे ने सालियों के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन भड़क गई.

दूल्हे के व्यवहार से भड़के लोग

दुल्हन पक्ष के लोगों को जानकारी मिली तो उन्हें भी नागवार लगा. दुल्हन के पिता ने तो दूल्हे को मानसिक विक्षिप्त बताते हुए उसी समय शादी रद्द करने का ऐलान कर दिया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूल्हे ने उस वक्त अभद्र व्यवहार भी किया था. यह देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे की मानिसक स्थिति पर शक हो गया और देखते ही देखते मौके पर बवाल हो गया. इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस बुलाई और समझौते का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन और उसके परिजनों ने साफ इनकार कर दिया.

बैरंग लौटी बारात

पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद जब मामला नहीं सुलझा तो दूल्हा बिन दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया. बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष के लोग अभी भी शादी को मान्यता देने और दुल्हन को विदा कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इसके लिए दूल्हा पक्ष के लोग पुलिस से तो मदद की गुहार लगा ही रहे हैं, सामाजिक स्तर पर भी मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

Follow Us

Latest Stories

ड्राइविंग सीट से पंडित जी ने पढ़े मंत्र, पिछली सीट पर लेटे दूल्हे ने भरी दुल्हन की मांग… कार को क्यों बनाया मंडप?

देवर की तय हुई शादी तो चिढ़ गई भाभी, संबंध बनाने के बहाने खेत में बुलाया… और काट दिया प्राइवेट पार्ट

पड़ोसी संग भागी 4 बच्चों की मां, सदमे में पति ने छिड़क लिया पेट्रोल; बोला- अब मैं जी कर क्या करुंगा

इन चेहरों को मिलेगी योगी मंत्रिमंडल में जगह, जानें पूरी प्रोफाइल; अखिलेश ने कसा तंज

‘साहब! मैं बेगुनाह हूं…’, Video में सुनाई जुल्म की दास्तां, फिर यमुना नदी में कूद गया लोकेंद्र

माता भई कुमाता! गहने बेच दी बेटे की सुपारी, पिता के कहने पर भाई ने कराया मर्डर; दिल दहला देगी कहानी