देवर की तय हुई शादी तो चिढ़ गई भाभी, संबंध बनाने के बहाने खेत में बुलाया… और काट दिया प्राइवेट पार्ट
उत्तर प्रदेश के हरदोई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक की शादी से नाराज एक महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है. युवक महिला के रिश्ते का देवर है और दोनों के बीच अवैध संबंध थे. महिला ने उसे संबंध बनाने के बहाने खेत में बुलाया था. फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी को संबंध बनाने के बहाने खेत में बुलाया और धोखे से उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया. इसके बाद महिला ने प्रेमी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा काटा. मामला हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में गुजदेई गांव का है. बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां है. वहीं उसका प्रेमी रिश्ते का देवर है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि इस महिला का अपने रिश्ते के देवर के साथ बीते चार वर्षों से अवैध संबंध था. दोनों अक्सर छुप-छुपकर कभी खेत में तो कभी घर में मिलते थे. इसी दौरान युवक की शादी कहीं और तय हो गई. यह खबर महिला को मिली तो वह नाराज हो गई. उसने पहले युवक पर शादी तोड़ने के लिए दबाव बनाया, शुरू में तो युवक महिला को आश्वासन देता रहा, लेकिन जब छह मई को उसकी शादी हो गई तो महिला ने आर या पार का फैसला किया.
प्राइवेट पार्ट पर मारा ब्लेड
युवक की खादी की खबर सुनकर आक्रोशित महिला ने उसे आखिरी बार संबंध बनाने के बहाने खेत में बुलाया और धोखे से उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया. इसके बाद महिला वहां से भागने लगी तो खून से लथपथ युवक भी उसका पीछा करते हुए सड़क पर आ गया. यहां जब भीड़ जमा होने लगी तो महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. उधर, इस वारदात में गंभीर रूप से जख्मी युवक की हालत खराब होने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद बीच सड़क पर खूब हंगामा हुआ. महिला ने जहां युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, वहीं युवक ने अवैध संबंध की कहानी बताते हुए पुलिस बुला ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक अभी तक इस घटना के संबंध में कोई तहरीर तो नहीं मिली है, लेकिन मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है.