सास का हो रहा था अंतिम संस्कार तभी दामाद को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, अब तक नहीं मिली लाश
गोंडा में नदी किनारे अपनी सास के अंतिम संस्कार के लिए चिता सजा रहे युवक पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया. पलक झपकते ही मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया. स्थामीय नाविकों की मदद से युवक की तलाश की गई. लेकिन उसका कुछ पचा नहीं चल पाया. फिलहाल, लखनऊ से एसडीआरएफ की विशेष टीम को युवक की खोजबीन के लिए बुलाया गया है.
गोंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दामाद को एक मगरमच्छ ने हमला कर दियाया और उन्हें सरयू नदी में खींच ले गया. यह घटना तब हुई जब युवक नदी की घाट पर बुधवार यानी 20 मई को दोपहर 12 बजे के आसपास चिता तैयार करने के लिए गड्ढा खोद रहा था. इस दौरान जैसे ही काम खत्म करने के बाद वह हाथ-मुंह धोने के लिए नदी के किनारे गया वैसे पहले से घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया. यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की है.
पलक झपकते ही युवक को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ ने सीधे युवक का सिर अपने जबड़े में दबोचा और पलक झपकते ही गहरे पानी में खींच ले गया. घाट पर मौजूद लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर सहम गए और चीखते-चिल्लाते रह गए. लेकिन मगरमच्छ के हमले के डर से युवक को बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. नाविकों की मदद से युवक की तलाश की गई. लेकिन उसका कुछ पचा नहीं चल पाया. फिलहाल, लखनऊ से एसडीआरएफ की विशेष टीम को युवक की खोजबीन के लिए बुलाया गया है.
सास की मौत की खबर पर गोंडा आया था दीपक
गोंडा के 70 वर्षीय बुजुर्ग लालचंद्र पेशे से किसान हैं. उनके बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है. अब उनकी बहू भी कैंसर के चलते चल बसीं. उर्मिला की बेटी रेखा की शादी तकरीबन 5 साल पहले ग्रेटर नोएडा परी चौक (सिग्मा 2) के रहने वाले दीपक (30) से हुई थी. दीपक यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. उसकी 4 साल की एक बेटी भी है. अपनी सास की मौत की खबर पर दीपक गोंडा आया हुआ था.
दीपक को मगरमच्छ को लेकर चेतावनी दी गई थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपक को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि उधर मगरमच्छ का ठिकाना है, इसलिए वहां ना जाएं. लेकिन हाथ-मुंह धोने के लिए वह उधर चले गए। इस दौरान पानी के अंदर से अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ बाहर निकला, और दीपक पर हमला कर उन्हें पानी के अंदर लेते चला गया.हादसे के बाद उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस और एसडीएम तरबगंज तत्काल मौके पर पहुंचे.
प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
गोंडा के जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक का शव बरामद होने और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शासन की तरफ से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यदि शव नहीं मिलता है, तो विशेष अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा. फिलहाल, रेस्क्यू कार्य रोक अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है. लखनऊ से एसीडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, उनके आने के बाद फिर से बचाव कार्य शुरू कराया जाएगा.
