धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का गोरखपुर में धमाल, एक झलक के लिए हॉस्टल की छत पर चढ़ गई छात्राएं, ऐसे किया स्वागत
गोरखपुर के मेडिकल रोड पर एक एक ज्वेलरी शॉप खुली है. उसका उद्घाटन करने माधुरी दीक्षित पहुंची थीं. माधुरी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुड़ गई. लोग आसपास के मकान और इमारत की छत पर चढ़ गए. पास स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं तो छत पर चढ़ गई.
यूपी के गोरखपुर में PNG ज्वेलर्स के उदघाटन समारोह में जब बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित तो उनके चाहने वालों वहां तांता लग गया. भारी भीड़ के बीच माधुरी दीक्षित ने भी अपने प्रशंसकों का हाथ उठाकर अभिवादन किया. माधुरी दीक्षित के स्वागत में खुद गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला भी कार्यक्रम स्खल उपस्थित रहे.
ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन में पहुंची थीं माधुरी
रवि किशन ने एक के बाद एक डायलॉग के जरिए माधुरी दीक्षित की तारीफ की. इस दौरा कार्यक्रम में बांसगांव के सासंद कमलेश पासवान भी उपस्थित रहे. रविवार को मेडिकल रोड पर एक ज्वेलरी शॉप खुली है. उसका उद्घाटन करने माधुरी दीक्षित पहुंची थीं.
माधुरी को देखने के लिए जुटी भारी भीड़
माधुरी दीक्षित के गोरखपुर सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन भी मौजूद थे. जैसे ही वह कार्यक्रम में पहुंची वैसे ही धक-धक करने लगा गाना बजने लगा. माधुरी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुड़ गई. लोग आसपास के मकान और इमारत की छत पर चढ़ गए. पास स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं भी छत पर चढ़ गई.
छात्राओं ने मोबाइल फोन के फ्लैश लाइट जलाकर किया स्वागत
हॉस्टल की बालकनी और खिड़कियों पर खड़ी छात्राओं ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान माधुरी दीक्षित ने कहा कि गोरखपुर की जनता को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं.गोरखपुर और यहां के लोगों का प्यार मुझे हमेशा याद रहेगा.
जल्द माधुरी के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं रवि किशन
रवि किशन ने कहा कि यहां की जनता का प्यार हमेशा मुझे आगे बढ़ाने की ताकत देता है. उन्होंने बताया कि वह और माधुरी दीक्षित जल्द ही एक नई फिल्म “मां बहन” में साथ में नजर आने वाले हैं. बता दें कि माधुरी दीक्षित 90 की दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं.
