GF की शादी तय होने पर भड़का सनकी आशिक, लड़की के घर में लगा दी आग; मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी तय होने से नाराज़ एक सनकी आशिक ने अपने साथियों के साथ प्रेमिका के घर में आग लगा दी. इस घटना में लड़की के कपड़े, कीमती सामान और एक स्कूटी जलकर खाक हो गए. आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. हालांकि सूचना मिलने पर एक्शन में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Credit:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने एक अपने साथियों के साथ अपनी प्रेमिका के घर जाकर आग लगा दी. घटना गोरखपुर के चिलुवाताल थाना क्षेत्र की है. इस घटना में लड़की के सारे कपड़े एवं अन्य कीमती सामान के साथ एक स्कूटी जलकर खाक हो गई है. आग लगाने के बाद आरोपी लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया.

घटना मंगलवार की देर रात की है. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने छानबीन करते हुएआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. वहीं घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़की पहले आरोपी युवक से बात करती थी. बाद में शादी तय हो गई तो लड़की ने उससे बातचीत करना छोड़ दिया. इधर, आरोपी को जैसे ही पता चला कि लड़की की शादी तय हो गई है तो वह नाराज हो गया.

पूछताछ कर रही है पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान चिलुवाताल के सेक्टर मानीराम निवासी 24 वर्षीय रोहित साहनी की रूप में हुई है. आरोपी ने यह वारदात अपने दो साथियों करण और अरुण के साथ मिलकर अंजाम दिया था. अब पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है. इन आरोपियों के खिलाफ दिए तहरीर में लड़की के भाई ने बताया कि पूर्व में उसकी बहन रोहित से बात करती थी, लेकिन शादी तय होने के बाद उसकी बहन ने ब्रेकअप कर लिया था.

मंगलवार रात की है वारदात

पीड़ित परिवार ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 1:30 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर आया और घर के अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गनीमत रही कि उसके घर वालों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचा ली. हालांकि इस घटना में बहन की स्कूटी और कपड़े आदि जलकर खाक हो गए. पीड़ित परिवार ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.

Follow Us