गोरखपुर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बवाल… मनबढ़ों ने की युवक की बेरहमी से पिटाई

गोरखपुर के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लड़के एक व्यक्ति को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. घटना के वक्त रेस्टोरेंट का कोई कर्मचारी या बाउंसर मदद के लिए आता नहीं दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि दोनो का झगड़ा खाने-पीने के दौरान शुरू हुआ और देखते- देखते ये झगड़ा मारपीट में बदल गया. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

सीसीटीवी में कैद तस्वीर Image Credit:

गोरखपुर के नौका विहार के पास फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मे पिटाई का खौफनाक मंजर देखने को मिला. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां करीब आधा दर्जन लड़के एक युवक को दौड़ा- दौड़ा कर पीटते दिखाई दे रहे है. इस पूरी पिटाई के दौरान रेस्टोरेंट का एक भी कर्मचारी उसे बचाते हुए नही दिखाई दे रहा है.

वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बवाल खाने पीने के दौरान हुआ. इसके बाद एक युवक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से निकल कर बाहर भागते हुए दिखाई दे रहा है. उसके पीछे करीब आधा दर्जन लड़के उसे दौड़ा रहे है और उसे पकड़ कर लात घूसों से पिटाई करते नजर आ रहे है, जिसके बाद वह युवक जमीन पर गिर जाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में आए दिन इसी तरह का बवाल होता रहता है, लेकिन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मालिक ने इसे लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया है.

पसंदीदा जगहों में है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन सीएम योगी ने किया था. लोगों का कहना है कि पुलिस और रेस्टोरेंट संचालक की लापरवाही के चलते यहां कभी- कभी अराजकता का माहौल देखने को मिलता है. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल है. नौका विहार गोरखपुर और आसपास के लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह के तौर पर जानी जाती है. यहां लोग परिवार के साथ समय बिताने आते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं यहां आने वालों की सुरक्षा को लेकर अहम सवाल खड़े करती हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का भी बयान सामने आया है. उनका कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर ली गई है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा जारी है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us