पिता को बेटी से था खूब लगाव, जलनखोर सौतेली मां ने 3 साल की मासूम को काट डाला

गोरखपुर में एक सौतेली मां ने 3 साल की मासूम को कुल्हाड़ी से काट कर मौत ते घाट उतार दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसका पति अपनी बेटी से ज्यादा प्यार करता था. ऐसे में वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी, इसलिए उसकी बेटी को मार डाला.

सौतेली मां ने 3 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट. Image Credit:

गोरखपुर में एक सौतेली मां ने 3 साल की मासूम को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला. महिला ने इस खौफनाक वारदात को 24 फरवरी की रात तकरीबन 12 बजे के पास अंजाम दिया. इस दौरान महिला का पति कॉल पर बात कर रहा था, वह घर के बरामदे में था. फिलहाल, गांव वालों ने महिला का पकड़ कर पुलिस को पकड़ लिया. ,यह पूरा मामला गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव का है.

पति बेटी से करता था ज्यादा प्यार इसलिए मार डाला

पुलिस के पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति अपनी बेटी से ज्यादा प्यार करता था. ऐसे में वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी. घटना के बाद महिला भागने लगी, गांव वालों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांध दिए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किए कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया.

एक महीने पहले ही त्रिवेणी ने की थी दूसरी शादी

त्रिवेणी मौर्य पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में रहते हैं, उनकी पहली पत्नी से 3 साल की बेटी अदिति थी. एक महीना पहले त्रिवेणी ने 35 वर्षीय पूजा से दूसरी शादी की थी. पति-पत्नी और सौतेली बेटी एक साथ गांव में रहते थे. त्रिवेणी अपनी बिटिया को बहुत प्यार करता था यह बात उसकी सौतेली मां पूजा को नागवार लगती थी. त्रिवेणी मौर्य ने बताया कि मंगलवार की रात में उसकी पत्नी पूजा और बेटी अदिति एक पास सो रहे थे.

बच्ची की मौके पर मौत हो गई

त्रिवेणी ने बताया कि रात में वह पेशाब करने बाहर गया. इस दौरान पत्नी पूजा ने इस वारदात को अंजाम दे दिया. उसकी पत्नी ने पहले उसकी बिटिया को जमीन पर पटका. फिर पास में रखे कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर उसका सिर और धड़ अलग कर दिया. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस हिरासत में कातिल सौतेली मां

पिपराइच थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सौतेली मां ने 3 साल के मासूम की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर मासूम का शव पड़ा था. सिर धड़ से अलग हो चुका था. महिला को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है. महिला ने किस वजह से मासूम की हत्या की है उसकी जानकारी जुटाई जा रही है.