फिर एक्स के प्यार में पड़ना प्रिया को पड़ गया भारी, प्रेमी ने मुंबई से गोरखपुर लाकर मार डाला

यूपी के पीपीगंज में मुंबई की प्रिया शेट्टी नाम की महिला की लाश मिली थी. लाश की स्थिति से साफ लग रहा था कि महिला का बेरहमी से कत्ल किया गया है. अब पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि प्रिया की हत्या खुद उसके प्रेमी विजय ने की है.

प्रिया शेट्टी मर्डर केस Image Credit:

गोरखपुर के पीपीगंज में जिस महिला की नग्न लाश मिली थी उसकी शिनाख्त हो चुकी है. वह महिला मुंबई की रहने वाली प्रिया शेट्टी निकली. प्रिया कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पहला प्यार यानी उसका प्रेमी विजय ही निकला. दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. 9 साल तक एक दूसरे के संपर्क में भी नहीं थे. एक-दूसरे से खास मतलब भी नहीं रह गया था. लेकिन इधर विजय की शादी संध्या नाम की एक युवती से हो गई थी. उससे संध्या की बेटियां भी हैं.

साल 2022 में दोबारा विजय के संपर्क में आई प्रिया

साल 2022 में विजय फिर परिवार के साथ मुंबई चला गया. वहीं पर शिफ्ट हो गया. उसने अपने दोनों बेटियों का नाम कॉन्वेंट स्कूल में लिखवाया था. इस बीच विजय का इंस्टा पर प्रिया से एक बार फिर से संपर्क हो गया. दोनों में बातचीत के साथ मिलना जुलना भी शुरू हो गया. दोनों साथ रहने भी लगे. बताया जा रहा है कि प्रिया, विजय पर अपने बेटे को बाप का नाम और उसे अच्छे कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने के लिए लगातार दबाव बना रही थी. लेकिन विजय को समाज के सामने दो शादी दिखाना ठीक नहीं लग रहा था.

प्रिया को रास्ते से हटाने का कर लिया था फैसला

अब विजय ने प्रिया से तंग आ चुका था. उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. इसके लिए विजय ने अपने पहले प्यार प्रियाको लेकर मुंबई से गोरखपुर आया और यहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. अब पुलिस ने प्रिया की हत्या के मामले में विजय, उसकी पत्नी और उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सहजनवां थाना क्षेत्र के माडर गांव का रहने वाला है विजय

विजय गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के माडर गांव का रहने वाला है. वह लंबे समय से मुंबई के चारकोप कांदिवली में रहता था. विजय कुमार साहनी पढ़ने में शुरू से तेज था. उसने मुंबई में अपने बड़े भाई के पास रह कर कॉमर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. फिर साल 2012 में उसे एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में एजेंट की नौकरी मिल गई. यहीं उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई थी.

प्रिया और विजय ने साल 2012 में कर ली थी शादी

विजय और प्रिया में नजदीकी बढ़ी तो दोनों लिव इन में रहने लगे. लगभग 1 साल तक दोनों खुशी-खुशी साथ रहे. इसी दौरान प्रिया प्रेग्नेंट हो गई. फिर विजय और प्रिया ने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली. साल 2013 में प्रिया ने बेटे को जन्म दिया. इस दौरान विजय प्रिया के साथ था लेकिन कुछ दिनों के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया. उसने प्रिया से दूरी बनाना शुरू कर दिया. वह छोटी-छोटी बातों पर प्रिया से जगने लगता था. इसी दौरान एक दिन वह घर छोड़कर चला गया उसने कहीं और किराए पर घर ले लिये था.

2015 में पीपीगंज की संध्या से की शादी

प्रिया से पीछा छुड़ाने के लिए विजय ने तलाक का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया. कोर्ट का नोटिस प्रिया के पते पर गया, लेकिन तब तक वह घर छोड़ चुकी थी, इसलिए तलाक की प्रक्रिया भी रुक गई. विजय ने 2015 में पीपीगंज की संध्या से शादी की और दोनों खुशी-खुशी साथ रहने लगे. विजय और संध्या की दो बेटियां है. इस दौरान वह मुंबई में ही इंश्योरेंस सेक्टर में अच्छे पद पर नौकरी कर रहा था.

साल 2019 में घर आया फिर वर्ष 2022 में मुंबई वापसी

साल 2019 में वह गांव आया और यहीं से इंश्योरेंस का काम करने लगा. लेकिन फिर साल 2022 में उसने तय किया की संध्या और दोनों बेटियों के साथ दोबारा मुंबई जाएगा और वही शिफ्ट हो जाएगा. फिर वह मुंबई गया, वहीं पर दोनों बेटियों का एडमिशन अच्छे स्कूल में कराया और अच्छी जिंदगी जीने लगा था. इसी दौरान इंस्टाग्राम पर दोबारा प्रिया से संपर्क हो गया. फिर दोबारा दोनों में बातचीत के साथ मिलना-जुलना भी शुरू हो गया.