‘भूत प्रेत भगा दूंगा, बीमारी भी सही कर दूंगा, बस धर्म बदल लो…’, गोरखपुर में धर्मांतरण के प्रयास में 4 गिरफ्तार

गोरखपुर में भूत-प्रेत और बीमारी भगाने के नाम पर धर्मांतरण करने का प्रयास कर रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, इस धर्मांतरण रैकेट का मास्टर माइंड फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है.

गोरखपुर में धर्मांतरण के नाम पर 4 गिरफ्तार

गोरखपुर में धर्मांतरण के आरोप में गुलरिहा थाने की पुलिस ने मां–बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग धन का लालच देकर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते थे. इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. ॉ

भूत-प्रेत भगाने के नाम पर धर्मांतरण कराने का प्रयास

पुलिस सूत्रों के मुताबिक काफी समय से इस क्षेत्र से धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की चर्चाएं मिल रही थी. लेकिन लिखित शिकायत ना मिलने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी. अब पुलिस कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ है कि आरोपी लोगों को भूत-प्रेत बीमारी भगाने के नाम पर बुलाते थे और धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करते थे.

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड के रहने वाले शीतल मिश्रा ने गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग धन का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. इसमें बिहार का रहने वाले एक विल्सन नाम के शख्स की संलिप्तता सामने आई.

धर्मांतरण रैकेट में शामिल थे ये लोग

जानकारी के मुताबिक विल्सन खुद धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन चुका था. अब वह अन्य लोगों को इसमें शामिल करने का प्रयास कर रहा था. इस कार्य के लिए उसने कुशीनगर जनपद के रामकोला की रहने वाले अमित सिंह उनकी मां रीता देवी , गुलरिया क्षेत्र की सरहरी निवासी विक्की कुमार और पीपीगंज थाना क्षेत्र की वार्ड नंबर 6 के रहने वाले कन्हैया यादव के साथ अपने खेल में शामिल कर रखा था.

आरोपों में पाई गई सत्यता

अब जांच में सत्यता मिलने पर पुलिस ने रविवार यानी 22 मार्च को चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को अब मास्टरमाइंड विल्सन की तलाश है. आरोपी सरकारी जंगल एकल पिपराइच और पीपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से मिशनरी स्कूलों के आसपास धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे.

आरोपियों से पूछताछ जारी

क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले रविवार यानी 22 मार्च को शिकायत मिली थी कि गुलरिहा थाना क्षेत्र का रहने वाला विक्की बिहार का रहने वाला विल्सन के साथ मिलकर विभिन्न लोगों को धर्मांतरण का प्रयास करा रहा है. इस संदर्भ में गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Follow Us