मुजफ्फरनगर: सिगरेट नहीं दिया तो नेशनल शूटर ने होटल मालिक को मारी गोली; चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में नेशनल शूटर विक्रांत समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. ईद के चलते बंद होटल में सिगरेट मांगने पर विवाद हुआ था. इसपर विक्रांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से होटल मालिक पर गोली चला दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और वाहन जब्त किए हैं.

होटल मालिक पर गोली चलाने वाला नेशनल शूटर विक्रांत गिरफ्तार Image Credit:

मुजफ्फरनगर में गुरुवार देर रात दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर स्थित एक होटल पर कार सवार कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. ईद के चलते होटल बंद थी, कार सवारों के सिगरेट मांगने पर विवाद हुआ था. इसपर नेशनल शूटर रहे विक्रांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से होटल मालिक पर गोली चला दी. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, होटल मालिक के पैर में गोली लगी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होटल के मालिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है की गोली चलाने वाला युवक विक्रांत एक नेशनल शूटर रह है और कई मेडल भी जीत चुका है. पुलिस ने कार को ट्रेस करते हुए सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खतौली पुलिस को रात में करीब 3:30 बजे एक सूचना मिली थी कि दो गाड़ियों, थार और एक ब्रेजा में कुछ लड़के होटल पर पहुंचे थे. ईद को लेकर होटल बंद था, कार सवारों ने सिगरेट और पानी मांगी. होटल मालिक ने जब होटल बंद होने की बात कही तो विवाद खड़ा हो गया. इतने में विक्रांत ने गोली चला दी.

उन्होंने बताया कि होटल मालिक के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज अभी चल रहा है. होटल मालिक का नाम नदीम पुत्र अमीर है. उनके घर वालों की तरफ से मुकर्दमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर चारों आरोपियों विक्रांत, गिरीश चोकर, उमेश कुमार और दिनेश गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार चारों आरोपी ग्रेटर नोएडा के जेवर के रहने वाले हैं.

मौके से एक खोखा कारतूस भी हुआ बरामद

इंस्पेक्टर खतौली दिनेश और उनकी टीम द्वारा यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है. घटना में शामिल थार और ब्रिज सेमत 1 लाख 20 हजार रुपए नगर और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है. फिलहाल, पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Follow Us

Latest Stories