ग्रेटर नोएडा में 14 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, अपने स्कूल का था टॉपर, फंदे से लटका मिला शव

ग्रेटर नोएडा में 14 वर्षीय स्कूल टॉपर छात्र का शव निर्माणधीन मकान में फंदे से लटका मिला. यह घटना पूरे गांव को सदमे में डाल गई है. छात्र पढ़ाई में होनहार था, जिसने हाल ही में स्कूल टॉप किया था. दुखद है कि कुछ साल पहले उसके पिता ने भी आत्महत्या की थी.

ग्रेटर नोएडा में स्कूल टॉपर छात्र का शव फंदे से लटका मिला Image Credit:

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के बंबावड़ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय छात्र का शव निर्माणधीन मकान में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना परिवार को मिलते ही घर कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. पुलिस ने मामले में हत्या-आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना बादलपुर के बम्बावड गांव की है. कोतवाली प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक छात्र कक्षा सात में पढ़ने वाले 14 वर्षीय किशोर है. उनस अपने निर्माणधीन घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने के कारणों का पता किया जा रहा है. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

हाल ही में छात्र ने परीक्षा में किया था स्कूल टॉप

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के पिता ने भी कुछ सालों पहले आत्महत्या कर ली थी. पिता की मौत के बाद परिवार पहले ही कठिन हालात से गुजर रहा था अब बेटे की मौत ने परिवार को एक बार फिर गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतक छात्र पढ़ाई में काफी होनहार था. आसपास के लोगों ने बताया कि उसने हाल ही में परीक्षा में स्कूल टॉप किया था.

छात्रा के इस तरह अचानक चले जाने से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी हैरान है. ग्रामीणों का कहना है कि वह शांत स्वभाव का था और पढ़ाई में हमेशा आगे रहता था. बादलपुर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

14 साल का बच्चा इतना बड़ा कदम कैसे उठाया?

फिलहाल, पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने में जुट गई है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. साथ ही इसको लेकर ग्रामीण भी सदमे में हैं कि एक 14 साल का बच्चा, पढ़ने में होनहार, इतना बड़ा खौफनाक कदम कैसे उठा सकता है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Follow Us